{"_id":"599d52194f1c1b85188b4980","slug":"different-competion-in-asia-strongest-man-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में जुटेगी एशिया के महाबलियों की फौज, मुकाबले होंगे इतने रोमांचक कि हैरत में पड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में जुटेगी एशिया के महाबलियों की फौज, मुकाबले होंगे इतने रोमांचक कि हैरत में पड़ जाएंगे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
car pulling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में एशिया के महाबलियों की फौज जुटने वाली है। जी हां, आपने सही सुना। इन महाबलियों के मुकाबले इतने रोमांचक होने वाले हैं कि हर कोई हैरत में पड़ जाएगा।
26 अगस्त को देहरादून में एशिया स्ट्रांगेस्ट मैन 2017 कंपटीशन का आयोजन होगा। इसमें भारत समेत दस देशों के 30 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में आयोजक अर्जुन गुलाटी ने बताया कि प्रतियोगिता रेंजर्स मैदान में होगी।
सेव फॉरेस्ट, नेचर थीम पर आधारित कंपटीशन में आर्म रेसलिंग और डेडलिफ्ट मुकाबला होगा। भारत, ईरान, थाईलैंड, मलेशिया, आस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे।

यह होंगे इवेंट
Demo pic
लॉग लिफ्टः इसमें अपने वजन से ज्यादा लकड़ी के गट्ठर उठाना होता है। 90 किग्रा. वर्ग में 110 किलो, 105 किग्रा. में 130 किलो और ओपन वर्ग में 150 किलो वजन उठाना होगा।
फॉर्मर वॉकः इसमें दोगुना वजन उठाकर 25 मी. दूरी तय कर वापस शुरुआती प्वाइंट पर आना होता है। यह टाइमिंग के अंदर करना होता है।
फ्रंट लोड होल्डिंगः इसमें दोनों हाथों को कंधों की बराबरी पर रखकर वजन उठाने को दिया जाता है। जो जितनी देर दोनों हाथों में वजन रोककर रखना होता है।
योक रेसः इसमें धातु का फ्रेम होता है। जिसमें वेट रखा जाता है। इस वजन को कंधे से खिसकाना होता है।
कार पुलिंगः इसमें 25 मी. तक हाथों से कार खींचनी होती है।
एक्सेल डेडलिफ्टः इसमें वजनदार चक्कों को उठाना होता है। जो जितना ज्यादा उठाता है वो जीतता है।
फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड विनर्स क्रमशः 75 हजार, 50 हजार और 30 हजार रुपए पुरुस्कार राशि तय की गई है।