{"_id":"5b3e39304f1c1bc1248b4b10","slug":"dhumakot-bus-accident-two-injured-air-lift-to-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमाकोट बस हादसा: हादसे में घायल पिता-पुत्र को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमाकोट बस हादसा: हादसे में घायल पिता-पुत्र को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
accident in dhumakot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यहां निजी अस्पताल में भर्ती धुमाकोट बस हादसे के घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से देहरादून भेज दिया। दोनों घायलों का इलाज अब देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में होगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों धुमाकोट में हुई बस दुर्घटना में बस में सवार 48 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि कई यात्री घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम भोपाटी निवासी रणवीर सिंह रावत, उनके पुत्र रोहित को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
जहां उनका इलाज चल रहा था। शासन के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम एपी बाजपेयी की मौजूदगी में दोनों घायलों को धारचूला से आए हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना किया गया। एसडीएम बाजपेयी ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज अब देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में होगा।
विज्ञापन