फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dharmendra have ancient coin collection

इस शख्स के पास है इतने देशों के सिक्कों और नोटों का कलेक्शन, जानकर यकीन नहीं होगा

Fri, 01 Sep 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 Sep 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
dharmendra have ancient coin collection
यकीनन आपने देखे नहीं होंगे

इस शख्स के पास इतने देशों के ल‌िए स‌िक्कों और नोटों का कलेक्‍शन है क‌ि आप देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे। सभी स‌िक्के इतने पुराने हैं क‌ि यकीनन आपने देखे नहीं होंगे। 

विज्ञापन


प‌िथौरागढ़ के नगर के तहसील वार्ड निवासी धर्मेंद्र टोलिया को विभिन्न देशों में प्रचलित विभिन्न मुद्राओं का संकलन है। उनके पास जहां ग्वालियर रियासत के प्रचलित सिक्के हैं, वहीं 1818 में प्रचलित विक्टोरिया का सिक्का भी है।
विज्ञापन


पुराने समय में पहाड़ में ढेपुवा नाम से जाने वाले एक आना, एक पैसा, दो पैसा, पांच पैसा और दस पैसा के सिक्कों का वह संग्रह किए हुए हैं। वहीं पिछले साल प्रचलन से बंद हो चुके एक हजार और पांच सौ के नोटों को भी उन्होंने संजोकर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 देशों के सिक्के और 40 देशों के नोट मौजूद

dharmendra have ancient coin collection
संकलित करने में उनको काफी मशक्कत करनी पड़ी

धर्मेंद्र के पास 80 देशों के सिक्के और 40 देशों के नोट मौजूद हैं। वर्तमान में विण विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगातोली में लैब सहायक के पद पर कार्यरत धर्मेंद्र  कहते हैं कि आगे भी करेंसी का संग्रह करते रहेंगे।

यहां रामलीला मैदान में नंदा महोत्सव की प्रदर्शनी के दौरान जब उन्होंने इन सिक्कों को रखा तो लोग जिज्ञासावश इन मुद्राओं को देखने के लिए उमड़ पड़े। धर्मेंद्र ने बताया कि उनके जितने भी साथी विदेश यात्रा पर गए, सभी से वह वहां के सिक्के और नोट लाने का आग्रह करते थे।

पुरानी प्रचलित मुद्रा को संकलित करने में उनको काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनके संकलन में 1818 में प्रचलित विक्टोरिया का सिक्का भी है। यह सिक्का चांदी का होता है। उन्होंने बताया कि हर देश की मुद्राएं कुछ अंतराल के बाद बदलती रहती हैं और प्रचलन से बाहर हो चुकी मुद्रा फिर इतिहास बन जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed