फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस पर मुकेश अंबानी पहुंचे बद्रीनाथ धाम, भगवान के चरणों में चढ़ाया बेटी ईशा की शादी का पहला कार्ड

Mon, 05 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्रीनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्रीनाथ Updated Mon, 05 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2018 mukesh ambani visit kedarnath and badrinath dham
बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने जाते मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने धनतेरस बद्रीनाथ धाम में मत्था टेका। उन्होंने भगवान बद्रीनाथ को दिसंबर माह में आयोजित होने वाली अपनी बेटी ईशा की शादी का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों की भोग पूजाओं के लिए एक करोड़ रुपये भेंट किए। साथ ही श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को एक इनोवा वाहन भी भेंट किया।  



 

24 मई को भी मुकेश अंबानी पहुंचे थे अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ

dhanteras 2018 mukesh ambani visit kedarnath and badrinath dham
mukesh ambani

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आयोजित होगी। वे बेटी की शादी का आमंत्रण देने सोमवार को पहले बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उसके बाद केदारनाथ गए। हेलीकॉप्टर से वे सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बद्रीनाथ सभा मंडप में पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत, बहु स्लोका, बेटी ईशा और उसके मंगेतर आनंद की ओर से भगवान बदरीनाथ को शादी का निमंत्रण दिया।

 

24 मई को भी मुकेश अंबानी पहुंचे थे अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ

dhanteras 2018 mukesh ambani visit kedarnath and badrinath dham
mukesh ambani

साथ ही परिवार की कुशलता के लिए बद्रीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। मुकेश अंबानी ने श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारियों को भी शादी में शामिल होने का न्यौता दिया। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की भोग पूजाओं को लिए पचास-पचास लाख रुपये दिए हैं। साथ ही भगवान जी को बेटी ईशा की शादी का न्यौता भी दिया। करीब एक घंटे तक दोनों धामों पूजा-अर्चना करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से लौट गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2018 mukesh ambani visit kedarnath and badrinath dham
mukesh ambani
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने दो वर्ष पूर्व भी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दो बोलेरो वाहन भेंट किए थे। वर्ष 2017 में उन्होंने श्री बदरीनाथ और केदारनाथ में चंदन व केसर के लिए एक करोड़ पचास लाख, बद्रीनाथ भगवान के सोने के मुकुट के लिए 71 लाख रुपये और 22 लाख रुपये का दिया विशेष दान दिया था।
विज्ञापन
dhanteras 2018 mukesh ambani visit kedarnath and badrinath dham
mukesh ambani

बता दें कि विगत 24 मई को भी मुकेश अंबानी अपनी होने वाली बहू श्लोका और बेटे अाकाश संग केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे। उन्होंने दोनों धामों में पूजा आदि के लिए दो करोड़ 17 लाख की धनराशि भेंट की थी। इसमें एक करोड़ 66 लाख की धनराशि बद्नीनाथ और 51 लाख की धनराशि केदारनाथ के लिए दी गई। इस दौरान उन्होंने भगवान बदीनाथ के केशर और चंदन के लिए एक करोड़ एक लाख रुपए और धाम की अन्य पूजाओं के लिए 65 लाख रुपये की धनराशि भेंट की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed