फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2018: आज बन रहा लाभकारी योगों का अद्भुत संयोग, इसमें खरीदारी करना माना जाता है अत्यंत शुभ

Mon, 05 Nov 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 05 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2018 kharidari ka shubh muhurat, purchase timing, buying things, shopping
dhanteras

आज धनतेरस का त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन वस्तु खरीदने से उसमें तेरह गुना वृद्धि होती है। इसके साथ ही आज यानी सोमवार को हस्त नक्षत्र एवं चित्रा नक्षत्र और विष्कुंभ योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र में यह संयोग बहुत कम देखने को मिलता है।

Dhanteras 2018 kharidari ka shubh muhurat, purchase timing, buying things, shopping
ध्ानतेरस

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि आज धनतेरस पर हस्त नक्षत्र रात्रि 8:00 बजकर 37 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र और विष्कुंभ योग लग जाएगा। विष्णु पुराण के अनुसार इस योग के चलते मां लक्ष्मी धनतेरस पर अपने भक्तों पर सुख-समृद्धि की वर्षा करेंगी। ऐसा अद्भुत संयोग बहुत ही कम देखने को मिलता है। आज हस्त नक्षत्र, विष्कुंभ-योग में सोमप्रदोष का दुर्लभ योग है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अमृतसिद्धि योग की श्रेणी में रखा गया है। प्रातः राहु काल समाप्त होते ही हस्त नक्षत्र का योग होने से आज बहुमूल्य वस्तुएं, बर्तन और वाहन आदि खरीदना अत्यंत ही शुभ होगा।

Dhanteras 2018 kharidari ka shubh muhurat, purchase timing, buying things, shopping
ध्ानतेरस

धनतेरस के दिन त्रयोदशी में स्थिर लग्न सुबह 7:07 से 9:15 बजे तक रहेगा। दोपहर में 1:00 से 2:30 बजे तक रहेगा। रात में 5:35 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में की गई खरीदारी भी शुभ और फलदायक होगी। धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त प्रदोष काल एवं वृष लग्न शाम 5:35 से 7:30 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2018 kharidari ka shubh muhurat, purchase timing, buying things, shopping
डेमो - फोटो : डेमो

पूजन:
धनतेरस के दिन मिट्टी के दिये में सरसों का तेल डालकर 4 बत्तियां बनाएं और धन्वंतरि पूजन करें। इसके बाद रोली, मौली, चावल और 4 सुपारी को पूजन करें। फिर पूजन स्थल की 4 परिक्रमा करने के बाद दिया उठाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान धन्वंतरि धन कोष में कमी नहीं आने देते।

विज्ञापन
Dhanteras 2018 kharidari ka shubh muhurat, purchase timing, buying things, shopping
baby rani maurya

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं 
वहीं उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के जारी संदेश में प्रदेश वासियों के स्वस्थ, सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले धतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है। किसी भी कार्य की शुरूआत के लिए धनतेरस के दिन को बहुत शुभ माना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed