फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhaad started 'ek hi task, sab pahne mask' drive.

'एक ही टास्क, सब पहने मास्क' मुहिम से जुड़ रहे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
dhaad started 'ek hi task, sab pahne mask' drive.
धाद के एक हीटास्क सब पहने मास्क अभियान के तहत लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए फोटो। - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सभी लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से धाद संस्था ने 'एक ही टास्क, सब पहने मास्क' अभियान शुरू किया है। इसके तहत संस्था लोगों को न केवल मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। बल्कि अलग-अलग स्तरों पर उनका निर्माण भी कर रही है। संस्था एक लाख मास्क तैयार कर सरकार को देगी। बिरेश ने बताया की धाद, देहरादून डिविजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन और होस्टकौब सोल्यूशन ने इस अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत लोग मास्क पहनकर सोशल मीडिया पर अपने फोटो अपलोड कर रहे हैं। साथ ही अन्य लोगों से मास्क पहनने की अपील भी कर रहे हैं। धाद के सचिव तन्मय ममगाईं ने कहा कि मास्क पहनने से कोरोना से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। घर पर बने साफ कपड़े के मास्क भी कोरोना की रोकथाम में फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि फील्ड में ड्यूटी कर रहे पुलिस, साफ सफाई, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए भी मास्क बेहद जरूरी है। डिमांड ज्यादा होने के कारण इन दिनों मास्क का आसानी से नहीं मिल रहे हैं। इसलिए संस्था महिला स्वयं सहायता समूहों की मदद से मास्क तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से जुड़कर कई लोग भी संस्था को मास्क बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच हजार मास्क की पहली खेप जल्द ही सरकार को सौंपी जाएगी। अभियान में अध्यक्ष लोकेश नवानी, उपाध्यक्ष डीसी नौटियाल, माधुरी रावत, विजय जुयाल, साकेत रावत, उषा शर्मा, विकास बहुगुणा, किशन सिंह सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed