फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dgp bs sidhu and nirvikar singh case

थम नहीं रही DGP और दारोगा की तकरार

Mon, 30 Jun 2014 04:51 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Jun 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
dgp bs sidhu and nirvikar singh case

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्घू और दारोगा निर्विकार सिंह तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। डीजीपी ने निर्विकार सिंह के खिलाफ मुकदमा किया था, जिसमें चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन


निर्विकार सिंह ने इस चार्जशीट के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की और कहा कि डीजीपी के खिलाफ की गई जांच और सीओ के बयान भी चार्जशीट में दाखिल किए जाएं।

कोर्ट ने याचिका पर गौर करते हुए सात जुलाई की तारीख तय की है।

मुख्यमंत्री दरबार भी पहुंचा था मामला
इससे पहले पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू और दारोगा निर्विकार सिंह का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा है।

हुआ यूं कि डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ राजपुर थाने में दर्ज रिजर्व फारेस्ट की भूमि कब्जाने व पेड़ कटान के मामले में पहली जांच एसआई निर्विकार ने की थी।
विज्ञापन


निर्विकार दून में स्पेशल इंवेस्टीगेशन सेल में तैनात थे। इस बीच दारोगाओं के प्रमोशन होने थे। प्रमोशन न होने और रुद्रप्रयाग तबादला किए जाने पर निर्विकार ने डीजीपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट में पुलिस महानिदेशक के खिलाफ शपथ पत्र दाखिल कर उन्होंने आरोप लगाया कि पद का गलत इस्तेमाल करते हुए डीजीपी ने जमीन कब्जाई है।

निर्विकार ने डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता भी की थी। उसके बाद यह मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा था।

मैं नहीं झुकूंगा : निर्विकार
निर्विकार ने निलंबन की कार्रवाई को गलत बताया है। निर्विकार ने कहा कि उन्होंने पुलिस या सरकारी की किसी नीति का विरोध नहीं किया है।

उन्होंने केवल एक आपराधिक छवि वाले महानिदेशक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार या पुलिस विभाग की पॉलिसी के खिलाफ कुछ गलत बोला हो तो अनुशासनहीनता बनती है।

डीजीपी के प्रभाव में आकर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। कहा कि वे किसी भी हालत में नहीं झुकेंगे, क्योंकि वे सच की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed