Yamunotri Dham: यात्रा के दौरान बिगड़ी आंध्र प्रदेश और राजस्थान के दो यात्रियों की तबीयत, दोनों की मौत
आंध्र प्रदेश के यात्री की यमुनोत्री में मौत हो गई। यात्री परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की यमुनोत्री धाम तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक 36 हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के श्रीनिवास कुची भोटला( 64) परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे।
यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें स्वस्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया। उपचार के बाद वह जानकीचट्टी होटल रुके, लेकिन मध्य रात्रि को फिर तबीयत बिगड़ी तो स्वस्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
ये भी पढे़ं...Rishikesh News: आज से पर्यटक गंगा में उठा सकेंगे रिवर राफ्टिंग का लुत्फ, ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू
केंद्र के प्रभारी डॉ हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि उक्त श्रद्धालु की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पुलिस दी गई है। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।
वहीं, सोमवार को एक और श्रद्धालु की जानकीचट्टी में मौत हो गई। कैलाश चंद्र (61) निवासी राजस्थान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बड़कोट के थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया श्रद्धालु की पैदल मार्ग पर ही तबीयत खराब हो गई थी, जिसे पालकी से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। धाम में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 37 पहुंच गया है।