फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   development in dehradun

देहरादून के लिए मंगलकारी रहा मंगलवार

Wed, 17 Sep 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Sep 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
development in dehradun

मंगलवार का दिन अव्यवस्थाओं में उलझी उत्तराखंड की राजधानी के लिए मंगलकारी रहा। नगर निगम की तीन अहम योजनाओं की राह साफ हो गई।

विज्ञापन


यह योजनाएं शहर की सुंदरता, स्वच्छता और सुविधा के लिहाज से अहम हैं। किसी भी योजना के पूरा होने में बजट रोड़ा नहीं बनेगा। उम्मीद है कि अब तक सफाई व्यवस्था में उलझे नगर निगम के खाते में जल्द ही कुछ उपलब्धियां होंगी।

सजा संवरा नजर आएगा घंटाघर
बदहाल हो चुके घंटाघर की तस्वीर जल्द ही बदली नजर आएगी। इसके सुंदरीकरण के लिए मंगलवार को मेयर विनोद चमोली ने 56 लाख 36 हजार रुपए जारी कर दिए हैं। कई साल पहले बनी घंटाघर के सुंदरीकरण की योजना बजट नहीं होने के कारण फाइलों में बंद थी।
विज्ञापन


जबकि, हुडको ने 40 लाख रुपए के बजट को मंजूरी दी थी। काफी कोशिश के बावजूद बजट जारी नहीं हो पाया था। अब नगर निगम ने इस योजना के लिए बजट का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि घंटाघर के चारों तरफ ग्रीन पार्क बनाया जाएगा। इसमें लाइटिंग इफैक्ट्स के साथ फव्वारे लगाएं जाएंगे। इसके लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। घंटाघर पर घंटा लगाने का भी विचार है।

गोबर गैस प्लांट के लिए बजट और जमीन
गोबर गैस, स्लाटर और ग्रीन वेज प्लांट के लिए ब्राह्मणवाला में चार बीघा जमीन चिह्नित की गई है। योजना की पूरी लागत नौ करोड़ रुपये शासन देगा। प्लांट से पैदा होने वाली बिजली से नगर निगम को प्रतिमाह 25 लाख रुपए की आमदनी होगी।

मंगलवार को मेयर विनोद चमोली के हस्ताक्षर के बाद इसकी डीपीआर शासन को भेजी गई। प्लांट के लिए शहर की सभी डेरियों से गोबर लिया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि डेरियों से गंदगी नहीं फैलेगी। निगम के अनुसार इस प्रोजेक्ट में 15 से 20 लोगों को रोजगार मिलेगा।

फुटओवर ब्रिज पर विवाद सुलझा
नगर निगम और एमडीडीए के बीच फुटओवर ब्रिज पर जारी विवाद भी सुलझ गया है। एमडीडीए इन पुलों का निर्माण बीओटी (बिल्ट ऑपरेशन ट्रांसफर) मोड में निजी कंपनियों से कराएगा। ब्रिज पर विज्ञापन होर्डिंग से होने वाली कमाई कंपनी को मिलेगी।

इसका एक हिस्सा नगर निगम को टैक्स के रूप में मिलेगा। मंगलवार को एमडीडीए और नगर निगम के बीच इस संबंध में करार हुआ। समझौते के अनुसार इससे प्रति वर्ष निगम को चार लाख चालीस हजार रुपये मिलेंगे।


हर तीन साल पर इसमें दस फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी। मेयर ने बताया कि वैसे तो विज्ञापन पर केवल नगर निगम का अधिकार होता है, लेकिन इस बार बीच का रास्ता निकाला गया है। लेकिन अन्य प्रोजेक्टों में निगम ऐसी व्यवस्था स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed