फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dev palanquin reached Panchoi fair venue in Vikasnagar to the beat of Dhol-Damau.

Dehradun News: विकासनगर में ढोल-दमाऊ की थाप पर पांचोई मेला स्थल पहुंची देव पालकी

Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Dev palanquin reached Panchoi fair venue in Vikasnagar to the beat of Dhol-Damau.
ब्लॉक क्षेत्र के बुलावलिया थात में मंगलवार को पांचोई मेला लगा। सुबह आठ बजे ज्येष्ठ माह की संक्रांति को सभी गांव के लोग जोगियों स्थित नाणसा मंदिर में एकत्रित हुए। वहां अपने आराध्य देवता की पूजा-अर्चना की। उसके बाद ढोल-दमाऊ, रणसिंगा बजाते हुए देव पालकी को एक दिन के प्रवास के लिए पांचोई मेला स्थल बुलावलिया थात लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


मेला स्थल पर सैकड़ो की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों ने सबसे पहले महासू देवता की हारूल पर नृत्य किया। महिलाएं पारंपरिक वेश-भूषा में पहुंची थीं। उन्होंने हारुल, जेंता, रासों पर नृत्य कर मेले में समां बांध दिया। महिलाओं का नृत्य मेले में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
विज्ञापन


देव पुजारी राजेंद्र जोशी, स्याणा भजन सिंह जोशी आदि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जेष्ठ माह की संक्राति के दिन बुलावलिया थात में पांचोई मेले का आयोजन होता आ रहा है। बताया कि ग्रामीण वर्षों से आ रही परंपरा का निर्वाह कर रहे है। पांचोई मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में द्वार, अठगांव सहित आसपास की खतों के सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस मौके पर स्याणा संदीप चौहान, सरिता चौहान, सूर्यपाल चौहान, नारायण दत्त, श्याम दत्त जोशी, उदय सिंह, मातबर सिंह, सुल्तान सिंह, टीकम सिंह, अजब सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed