फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deputy CM Manish Sisodia reached the Garhwal Mandal workers conference in Haridwar Uttarakhand News in hindi

Haridwar: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे धर्मनगरी, गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

Sat, 26 Oct 2024 04:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Oct 2024 04:01 PM IST
सार

हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Deputy CM Manish Sisodia reached the Garhwal Mandal workers conference in Haridwar Uttarakhand News in hindi
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले दिल्ली के पूर्व शिक्षामंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल पर ध्यान भी लगाया।

विज्ञापन

इस दौरान आप के प्रदेश संगठन मंत्री ने उन्हें देवप्रयाग संगम से लाया जल भी भेंट किया। मनीष सिसोदिया शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदार की पूजा के बाद तीर्थपुरोहित से मुलाकात की। इस दौरान तीर्थपुरोहित उमेश पोस्ती ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने केदारनाथ धाम में यात्रियों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: ...तो आरटीआई से मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, इस तरह शुरू हुई कहानी और सड़कों पर उतर गए प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर बाबा केदार का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंद्र गोयल, दिल्ली के विधायक रोहित मेहरौलिया, उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष एसएस कलेर, संगठन मंत्री गणेश भट्ट आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed