उप सेना प्रमुख ले. जनरल हीरा होंगे पासिंग आउट परेड के आरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में दस दिसंबर को होने जा रही पासिंग आउट परेड में इस बार उप सेना प्रमुख ले. जन. एनपीएस हीरा रिव्यू ऑफिसर (आरओ) होंगे। इसके साथ ही आरओ को लेकर चल रही सभी तरह की कयासबाजी खत्म हो गई है।
ले. जन. एनपीएस हीरा ने 14 मार्च को उप थल सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह ऊधमपुर (जम्मू कश्मीर) में उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और वज्र कोर के कमांडर रह चुके हैं।
लुधियाना निवासी लेफ्टिनेंट जनरल एनपीएस हीरा इंडियन आर्मी में भर्ती होकर 16 दिसंबर 1978 को सिख लाइट इंफेंट्री में कमीशन प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व क्षेत्र में आतंकवाद व घुसपैठ विरोधी ऑपरेशनों में महारत के अलावा उन्हें दक्षिणी कमांड में रवायती ऑपरेशनों का तजुर्बा भी हासिल है।
अहम पदों पर कर चुके हैं काम
हीरा इंडियन आर्मी में कमांड, स्टाफ और इंस्ट्रकशनल नियुक्तियों के दौरान अलग-अलग अहम पदों पर काम कर चुके हैं। पहले वह सिख लाइट इंफेंट्री की 15वीं बटालियन की अगुवाई करते हुए उत्तरी लखीमपुर सेक्टर (असम) में ऑपरेशन राइनो चला चुके हैं।
जनरल हीरा की अगुवाई में 12 इंफेंट्री ब्रिगेड ने उड़ी सेक्टर में कंट्रोल रेखा पर तैनाती के दौरान भी अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। उनकी अगुवाई में बिग्रेड ने अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र समेत कई बहादुरी पुरस्कार प्राप्त किए। अब वह आर्मी हेडक्वार्टर पर डिप्टी चीफ के तौर पर जमीनी ऑपरेशनों में बतौर माहिर सेवाएं दे रहे हैं।