{"_id":"609abcfe344af18e7418491ca9c335dd","slug":"department-reckless-public-thirsting","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग लापरवाह, जनता प्यासी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग लापरवाह, जनता प्यासी...
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभागों में तालमेल नहीं और जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रेमनगर के राघव विहार क्षेत्र में दो दिनों से लोग पानी को तरस रहे हैं। लेकिन विभाग अब तक कोई अस्थाई व्यवस्था तक नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
प्रेमनगर के राघव विहार क्षेत्र में स्थित ट्यूबवेल पिछले पांच महीनों में कई बार दिक्कत कर चुका है। इन दिनों फिर से ट्यूबवेल से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों की शिकायत पर एक दिन पहले जल संस्थान ने ट्रांसफार्मर का पैनल फुंकने की बात कही तो दूसरे दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाने की।
क्षेत्रवासी वीरू बिष्ट का कहना है कि विभाग सही तरीके से पानी नहीं आने का कारण नहीं बता पा रहा है। यही नहीं अब तक मोबाइल ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों के सभी काम पानी न होने से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं जल संस्थान के अधिकारियों की माने तो ट्रांसफार्मर का बंदोबस्त अब तक नहीं हो पाया है। विद्युत विभाग इसके लिए संस्थान को सहयोग नहीं कर रहा है।
अधिकारियों का पक्ष
'विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की जा रही है। यदि वह चाहे तो मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर जनता की समस्या दूर कर सकते हैं। हालांकि अब तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल पाया है। संस्थान की जिम्मेदारी है तो वह किसी भी तरह से लोगो को पानी दिलाएगा।'
सुंदर लाल जुयाल, अधिशासी अभियंता, पित्थूवाला जोन, जल संस्थान