फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Department failed to carry out repairs

Dehradun News: विभाग ने नहीं कराई मरम्मत, छात्र संगठन ने अपने खर्च से संवारा झूला पुल

Sun, 06 Sep 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 06 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Department failed to carry out repairs
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय को जाने वाले रास्ते में शक्ति नहर पर बने झूला पुल की मरम्मत विभाग की ओर से नहीं कराई गई। जर्जर हो चुके पुल की मरम्मत के लिए आर्यन छात्र संगठन के प्रतिनिधि रविवार को आगे आए। छात्र संगठन के सदस्यों ने निजी खर्च से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शक्ति नहर के इस झूला पुल से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की आवाजाही होती है। पुल के बेस पर लगे कई लकड़ी के तख्ते टूट गए थे और जगह-जगह बड़े छेद हो गए थे। इसी प्रकार से कई तख्तों के नट-बोल्ट भी ढीले हो गए थे। पुल की यह स्थिति छात्र-छात्राओं के लिए खतरनाक बनी हुई थी। आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र प्रतिनिधि दजवीर सिंह राणा ने पुल को ठीक कराने के लिए जलविद्युत निगम से शिकायत की लेकिन निगम ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि निगम के निरंतर लापरवाह बने रहने के कारण उन्होंने अपने निजी खर्च से पुल की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पुल के तख्तों को ठीक करके छात्र-छात्राओं की आवाजाही को सुरक्षित कर लिया जाएगा। इस दौरान समीर, रजत जोशी, जसपाल सिंह, सचिन, शुभम कुड़ियाल और शुभम तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed