फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue patients number reached 207.

राजधानी में डेंगू रोगियों की संख्या पहुंची 207

Wed, 03 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
dengue patients number reached 207.
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

प्रदेश में डेंगू रोगियों की संख्या 207 तक पहुंच गई है। हालांकि देहरादून को छोड़कर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इसका

विज्ञापन

बहुत ज्यादा असर नहीं दिखा है। नैनीताल में संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद करीब 144 रोगियों के स्वास्थ्य की
जांच की गई है, जिसमें से 10 में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित डेंगू कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अभी तक डेंगू के 2515
संदिग्ध रोगियों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 207 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अकेले देहरादून जिले से
2351 रोगियों की सैंपलिंग हुई है। 

195 लोगों में पाया गया डेंगू 
जिसमें से 195 लोगों में डेंगू पाया गया है। राजधानी के पथरीबाग क्षेत्र में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप रहा है। यहां
अब तक एक हजार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 

क्षेत्र में डेंगू के 137 रोगी मिले हैं। वहीं नैनीताल जिले में 144 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 10
लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के दो रोगियों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

61 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच 
राजधानी में बुधवार को पथरीबाग में लगाए गए शिविर में 61 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। संदिग्ध लक्षण
पाए जाने के बाद विभागीय टीम ने 39 लोगों के सैंपल लिए। 

वहीं सात रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें लक्खीबाग, पथरीबाग क्षेत्र के दो-दो व प्रकाश नगर का एक मरीज
शामिल है। दो मरीज ओपीडी में जांच के बाद पॉजिटिव पाए गए। प्रभारी सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया
कि संदिग्ध रोगियों के लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed