फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue outbreak increasing number of dengue patients in Uttarakhand Dehradun news

Dengue: देहरादून जिले में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, दो मरीज अस्पताल में भर्ती, 120 पहुंची संख्या

Mon, 12 Sep 2022 12:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Sep 2022 12:41 PM IST
सार

मरीजों के क्षेत्रों में डेंगू से रोकथाम और बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई जा रही है। आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में डेंगू के 120 मरीज सामने आ चुके हैं। पहले के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Dengue outbreak increasing number of dengue patients in Uttarakhand Dehradun news
डेंगू से मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले में डेेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में नौ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है। जिन नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें से महेश (57) निवासी डिफेंस कॉलोनी कैलाश अस्पताल और पूरन (63) निवासी क्लमेंटटाउन वेलमेड अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


जबकि, नारायण (60) निवासी बल्लूपुर, बीना पंवार (44) निवासी गंगा विहार राजीव नगर, सीमा (38) निवासी राजीव नगर, सुरेंद्र (57) निवासी डांडीपुर मोहल्ला तिलक रोड, किशोर (46) निवासी तेग बहादुर रोड, प्रीतम (17) निवासी राजीव नगर और मनोज (52) निवासी दिव्य विहार राजीव नगर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। मरीजों के क्षेत्रों में डेंगू से रोकथाम और बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई जा रही है। आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में डेंगू के 120 मरीज सामने आ चुके हैं। पहले के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। डेंगू प्रभावित औप संवेदनशील क्षेत्रों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और आशा वर्कर्स की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरिद्वार जहरीली शराब कांड: अस्पताल में भर्ती एक और ग्रामीण ने तोड़ा दम, दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम
 

चंद्रेश्वरनगर में सघन अभियान
ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए रविवार को चंद्रेश्वर नगर में डेंगू की रोकथाम और बचाव के लिए एक हफ्ते का सघन अभियान शुरू किया गया। इसके तहत फॉगिंग की जा रही है और डेंगू मच्छर के लार्वा का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed