फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poisonous Liquor Case Haridwar deaths raw liquor excise department Uttarakhand latest news

हरिद्वार जहरीली शराब कांड: दो और ग्रामीणों ने तोड़ा दम, सगे भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Mon, 12 Sep 2022 04:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Sep 2022 04:19 PM IST
सार

जहरीली शराब ने सोमवार को एक और ग्रामीण की जान ले ली। हरिद्वार पथरी में जहरीली शराब से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। आज सुबह अस्पताल में भर्ती एक और ग्रामीण सूखा सिंह ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Poisonous Liquor Case Haridwar deaths raw liquor excise department Uttarakhand latest news
परिवार में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार पथरी की जहरीली शराब कांड में अस्पताल में भर्ती सूखा सिंह (40) और देवेंद्र  (38) की आज सोमवार सुबह मौत हो गई। दोनों को रविवार को भर्ती कराया गया था। शराब पीने से अब तक 12 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। सूखा सिंह शराब पीने से मरने वाले इश्मपाल का ही भाई था। इश्मपाल की शुक्रवार को शराब पीने से मौत हो गई थी। एक परिवार में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पथरी थाना क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से रविवार को तीन और ग्रामीण की मौत हो गई। शराब पीने से बीमार हुए दो ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक सूखा सिंह की हालत नाजुक थी, जिसकी सोमवार को मौत हो गई। वहीं दोपहर में  देवेंद्र  (38)  ने दम तोड़ दिया। जहरीली शराब पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि रविवार को दो लोगों की मौत ही शराब पीने से हुई है। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से कच्ची शराब बांटी जा रही है। ऐथेनॉल की अत्यधिक मात्रा होने से शराब जहरीली है। शराब पीने से शिवगढ़ ग्राम पंचायत के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में शुक्रवार को दो व शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। चार ग्रामीणों को खून की उल्टियां होने से शनिवार रात और रविवार सुबह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह तीन बजे रूप सिंह (35) पुत्र सोम सिंह निवासी शिवगढ़ को खून की उल्टी हुई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह दस बजे रूप सिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खून की उल्टियां करने लगे ग्रामीण
अजय पुत्र जोगेंद्र निवासी फूलगढ़, करण पाल पुत्र नित्तर सिंह निवासी फूलगढ़ और सूखा सिंह निवासी शिवगढ़ को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सूखा सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूखा सिंह जहरीली शराब पीने से जान गंवा चुके इश्मपाल सिंह का भाई है। इन सभी को खून की उल्टियां हुईं और शुक्रवार को सभी ने ग्राम प्रधान प्रत्याशी की पति की ओर से बांटी गई शराब पी थी।

ये भी पढ़ें...चुनावी शराब ने बांटी मौत: गांव में चारों तरफ मातम, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में नहीं जले चूल्हे

देर रात को सिडकुल के निजी अस्पताल में भर्ती अजय (40) पुत्र जोगेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। वहीं फूलगढ़ निवासी 65 वर्षीय आशाराम की भी घर में मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आशाराम ने भी शराब पी थी। दूसरी तरफ प्रशासन का कहना है कि आशाराम शुगर का मरीज था। शुगर के चलते ही उसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed