{"_id":"5e7132aa8ebc3ea76815ba6f","slug":"demand-for-disclosure-of-thieves-from-police-vikas-nagar-news-drn339513243","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से चोरियों के खुलासे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से चोरियों के खुलासे की मांग
विज्ञापन
चोरी के खुलासे की मांग पर प्रभारी कोतवाल से मुलाकात करते हिमजन कल्याण सभा के सदस्य।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में हुई चोरियों के खुलासे की मांग पर हिमजन कल्याण सभा पछवादून के सदस्यों ने प्रभारी कोतवाल गिरीश नेगी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सभा सदस्यों ने कहा कि बीते वर्ष क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हिमाचली समाज के लोगों के घरों में चोरियां हुई थीं, जिनका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। इससे समाज से जुड़े लोगों में रोष है। बताया कि 13 जुलाई 2019 को तेलपुर निवासी कंवर सिंह लखरवाल, 23 दिसंबर 2019 को बदामावाला स्थित पंचम सिंह, 13 फरवरी 2018 को पृथ्वीपुर निवासी विजय कुमार और 18 अगस्त 2018 को पश्चिमीवाला निवासी सुरेश कुमार और पृथ्वीपुर निवासी प्रीतम सिंह के घर चोरी हुई थी, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि मामलों के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जगदीश चंद्र, बेलीराम ठाकुर, सोहन सिंह, कृष्ण चंद लखरवाल, अनुज गुलेरिया, विजय कुमार, पंचम सिंह, प्रभात कुमार, सुरेंद्र सिंह, कम सिंह, सरला देवी, सोनू, पूनम, चंद्रेश कुमारी शामिल रहे।