फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Aam Aadmi Party took side from bicycle scam case

देहरादून : साइकिल घोटाला प्रकरण में आम आदमी पार्टी ने पल्ला झाड़ा

Thu, 22 Oct 2020 03:08 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: Aam Aadmi Party took side from bicycle scam case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से गैर श्रमिकों को साइकिल बांटने के मामले में हुए घोटाले में आम आदमी पार्टी को घसीटे जाने से पार्टी पदाधिकारियों ने कड़ा एतराज जताया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद का कहना है कि साइकिल घोटाले में पार्टी के किसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता का लेना कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता आनंद का आरोप है कि यह पार्टी को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है। इतना ही नहीं प्रदेश प्रवक्ता ने श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मुलाकात कर इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। बता दें कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से साइकलें बांटने को लेकर घोटाले की बात सामने आ रही है। जिस कार्यक्रम में साइकिल वितरित जा रही है, उसमें कुछ लोग आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर साइकिल बांटते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस प्रकरण में आम आदमी पार्टी को घसीटे जाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद का कहना है कि आप राज्य में न तो सत्ता पर काबिज है और न ही उसे बोर्ड की ओर से साइकिले बांटने का कोई अधिकार है। जो लोग कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की टोपी पहने नजर आ रहे हैं वे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनंद का कहना है कि यह भाजपा की सोची समझी साजिश है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के चिन्ह वाली टोपिया खरीद कर पहले तो उन्हें अपने ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को पहनाया और फिर साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया।


पार्टी प्रदेश आनंद का कहना है कि उनकी इस संबंध में श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से भी वार्ता हुई है और श्रम मंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही घोटाले के आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता आनंद का यह भी कहना है कि यदि इस प्रकरण में पार्टी को घसीटने की कोशिश की गई तो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार, भाजपा की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed