फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Youth lost Rs 1.10 crore During Online friendship with woman Traped n WhatsApp and Telegram

महिला से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी महंगी: व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फैलाया जाल, निवेश के चक्कर में 1.10 करोड़ गंवाए

Thu, 25 Sep 2025 11:57 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:57 PM IST
सार

सात जुलाई को पीड़ित की ऑनलाइन माध्यम से महिला से दोस्ती हुई, जिसने खुद को फर्नीचर और निवेश के कारोबार से जुड़ा बताया था। इसके बाद ठगी का खेल शुरू हुआ।

विज्ञापन
Dehradun Youth lost Rs 1.10 crore During Online friendship with woman Traped n WhatsApp and Telegram
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर महिला से दोस्ती और निवेश के चक्कर में देहरादून के एक शख्स ने 1.10 करोड़ रुपये गंवा दिए। उनकी शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने महिला के बहकावे में आकर पीयू प्राइम नामक कथित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर राशि निवेश की थी लेकिन जब उन्होंने रुपये निकालना चाहा तो उनसे टैक्स के नाम पर और रुपये मांगे गए, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


ऑनलाइन धोखाधड़ी का यह घटनाक्रम जुलाई से अगस्त 2025 के बीच हुआ। सात जुलाई को पीड़ित की ऑनलाइन माध्यम से महिला से दोस्ती हुई, जिसने खुद को फर्नीचर और निवेश के कारोबार से जुड़ा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: राजपुर रोड पर वारदात...चलती कार पर फायरिंग, शीशा तोड़कर बाहर निकली गोली, फिर दो बार और झोंका फायर


शुरुआत में निवेश पर उन्हें लगभग 20 हजार रुपये का लाभ देकर भरोसा जमाया, उसके बाद बड़ी राशि निवेश करवाने लगे। 1.10 करोड़ रुपये जमा होने के बाद पीड़ित ने निकासी की कोशिश की तो कुल रकम पर टैक्स जमा करने का झांसा देकर और रुपये मांगे।

डीएसपी मिश्रा ने कहा कि यह साइबर ठगों के अपराध का नया तरीका है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अंजान के कहने पर किसी निवेश के झांसे में न आएं और उनके भेजे लिंक पर क्लिक न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed