फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Firing on moving car on Posh Areas Rajpur Road bullets broke glass and came out

Dehradun: राजपुर रोड पर वारदात...चलती कार पर फायरिंग, शीशा तोड़कर बाहर निकली गोली, फिर दो बार और झोंका फायर

Thu, 25 Sep 2025 07:43 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Sep 2025 07:43 PM IST
सार

Dehradun Crime News: पीड़ित अपनी कार से सिनौला स्थित दोस्त के फ्लैट से लौटकर मालसी की तरफ जा रहे थे। एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोकने की कोशिश की। फिर कार से एक युवक उतरा और उसने गोलियां चला दी।
 

विज्ञापन
Dehradun Crime News Firing on moving car on Posh Areas Rajpur Road bullets broke glass and came out
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शहर के पॉश इलाके राजपुर रोड पर एक कार सवार पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने चलती कार पर तीन गोलियां दागी, गनीमत रही की चालक को गोली नहीं लगी। एक गोली बिल्कुल उसके पास से गुजरी।

विज्ञापन


शहर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सरेआम फायरिंग से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। राजपुर पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया घटना 21 सितंबर की रात की है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद बुधवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर के अनुसार, मुजफ्फरनगर के रहने वाले अमान चौधरी अपनी कार से सिनौला स्थित दोस्त के फ्लैट से लौटकर मालसी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC Paper Case: एसआईटी ने जारी किया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, यहां साझा कर सकते हैं सूचना

रात 2:15 बजे मालसी रोड पर एक सफेद कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोकने की कोशिश की। वाटिका सोसाइटी के पास कार से एक युवक उतरा और उसने गोलियां चला दी। एक गोली चेहरे के पास से गुजरी और कार का शीशा तोड़कर बाहर निकल गई।

जान बचाने के लिए अमान ने तुरंत अपनी कार की रफ्तार बढ़ाई। इसी बीच पीछे से दो और गोलियां चलाई गईं, जो उनकी गाड़ी में जा लगीं। किसी तरह अमान अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले और अपने भाई आशीष को घटना की जानकारी दी। अमान चौधरी ने राजपुर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed