{"_id":"f4363641b3889bb884847e33a86e5703","slug":"dehradun-weather-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में दो डिग्री उछला पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में दो डिग्री उछला पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Oct 2014 07:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के पारे में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बीती 18 अक्तूबर से यह सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। यह 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम का मिजाज, जैसा कि पूर्वानुमान था वैसा ही बना हुआ है। दिन में हल्की धूप, लेकिन ज्यादातर वक्त बादलों का डेरा रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 85, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 59 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को सूखा रहेगा मौसम
राज्य मौसम केंद्र की मानें राजधानी दून में बुधवार को भी मौसम का यही रंग देखने को मिल सकता है। प्रदेश भर में मौसम आम तौर पर सूखा ही रहने वाला है। केंद्र के अनुसार बुधवार को तापमान में बेहद मामूली बदलाव रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
कुछ यूं उछल रहा रात का पारा (डिग्री सेल्सियस में)
18 अक्तूबर-15.0
19 अक्तूबर-15.4
20 अक्तूबर-15.8
21 अक्तूबर-17.0