{"_id":"9f3cf084945c7bbb16a743f805df71dd","slug":"dehradun-weather-became-hot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में गर्म हुई दून घाटी, लगातार बढ़ रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में गर्म हुई दून घाटी, लगातार बढ़ रहा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून की वादियों में तापमान की बढ़ोतरी ने सर्दियों के सीजन में गर्मी का अहसास करा दिया है। बीते तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी की वजह से दिन में खूब पसीना बहाने वाली गर्मी हो रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है।
रात का तापमान भी बढ़ा
राजधानी में दो दिन पहले तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड होने के बाद रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 27.2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बारिश कम होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा।