फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun vigilance Officials kept preparing photocopies of 10 thousand pages in nagar nigam

Dehradun: 10 हजार पृष्ठों की छायाप्रति तैयार करते रहे अधिकारी, नगर निगम में जमी रही विजिलेंस

Fri, 07 Mar 2025 11:26 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:26 PM IST
सार

नगर निगम के आलाधिकारी अपने दफ्तरों में पहुंच गए थे। दरअसल, निविदा प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने जो लिखा-पढ़ी की है, उससे संबंधित करीब 5000 कागजात हैं।

विज्ञापन
Dehradun vigilance Officials kept preparing photocopies of 10 thousand pages in nagar nigam
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम की ओर से 47 वार्डों में निकाली गई निविदा की विजिलेंस टीम जांच शुरू कर चुकी है। उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार शाम चार बजे तक विजिलेंस की टीम को नगर निगम द्वारा कागजात सौंपे जाने थे। इसे लेकर सुबह नौ बजे से लेकर देर शाम तक तैयारी चलती रही। निविदा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज के दो सेट तैयार करने में अधिकारियों को पसीने छूट गए।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे ही नगर निगम के आलाधिकारी अपने दफ्तरों में पहुंच गए थे। दरअसल, निविदा प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने जो लिखा-पढ़ी की है, उससे संबंधित करीब 5000 कागजात हैं। सभी कागजात विजिलेंस को दिए जाने थे। ऐसे में इसके दो सेट तैयार किए गए। दोनों सेट में करीब 10 हजार कागजात बैठते हैं। इसके चलते कर्मचारियों को कागजों की फोटोस्टेट करने में सुबह से ही लगा दिया गया था। सफाई अनुभाग से जुड़े कर्मचारियों ने कई प्रिंटरों के माध्यम से कागजों की छायाप्रति तैयार की। विजिलेंस की मौजूदगी से नगर निगम में पूरा दिन हड़कंप जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन


पूरा दिन नगर निगम में डेरा डाले रही विजिलेंस की टीम
नगर निगम में कागजों में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो और कोई कागजात इधर-उधर ना हो। इसके चलते विजिलेंस की टीम भी सुबह नगर निगम में पहुंच गई थी। सफाई अनुभाग में अधिकारियों से वार्ता की। नगर निगम के कर्मचारी तमाम कागजातों की छायाप्रति तैयार करते रहे जिस पर विजिलेंस की नजर बनी रही। देर शाम तक नगर निगम में विजिलेंस की टीम नगर निगम में मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अब पर्वतीय क्षेत्रों में भी बनेंगे प्रधानमंत्री आवास, बाखली शैली से बनाया घर तो मिलेगा अनुदान

मेरे कार्यभार ग्रहण करने से पहले पूरी हुई प्रक्रिया, अदालत का फैसला होगा मान्य
नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल से जब निविदा प्रक्रिया के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि प्रकरण उसके कार्यभार ग्रहण करने से पहले का है, देहरादून के 47 वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नई कंपनी का चयन किया जाना था। इसके चलते निविदा निकाली गई थी। यह मामला उच्च न्यायालय में है और जांच विजिलेंस कर रही है। न्यायालय के आदेश के अनुसार अफसर दस्तावेज कोर्ट में जमा कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed