{"_id":"586f34ee4f1c1ba70915b5d2","slug":"dehradun-transport-nagar-in-bad-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर: सुविधाएं नदारद, समस्याएं हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर: सुविधाएं नदारद, समस्याएं हजार
सुनीत द्विवेदी / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
transport nagar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ट्रांसपोर्ट नगर आपका स्वागत करता है।’ देहरादून के सहारनपुर मार्ग पर यह बोर्ड मुख्य सड़क पर लगा हुआ है। लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर में घुसते ही नजारा अलहदा है।
विज्ञापन
सड़क पर पानी भरा हुआ है। बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं, पर वो रात में नहीं जलती हैं। लोगों ने बताया कि रात में पूरे परिसर में अंधेरा रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगे है, लेकिन ये ट्रांसपोर्टरों ने अपने खर्च पर लगाए हैं।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर की स्थिति बेहद खराब है। सबसे बड़ी समस्या बिजली आपूर्ति की है। यहां करीब 500 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।जिनमें से ज्यादातर खराब हैं। एमडीडीए लाइटों को ठीक नहीं कराता। वहीं, नगर निगम के अधिकारी इसे अधिकार क्षेत्र से बाहर बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते है।
विज्ञापन
अंधेरा रहने से चोर रोजाना चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। लोगों ने कई बार यहां पुलिस पिकेट बनाने की मांग की गई थी। आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई। पेयजल सप्लाई को पानी की टंकी तो बना दी गई, लेकिन कमजोर वाटर सप्लाई के चलते अभी तक लोगों की प्यास नहीं बुझी।
ट्रांसपोर्टर विजय प्रताप सिंह, शिव कुमार गुप्ता, संजय वर्मा कहते हैं कि मुख्यमंत्री पिछले साल आए थे। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। अफसरों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिये थे। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे ऐसा लगता है कि अफसर मुख्यमंत्री के आदेश भी नहीं सुनते।
पार्किंग 50-60 की, खड़े होते हैं हजारों वाहन
ट्रांसपोर्ट नगर में केवल 50-60 ट्रक खड़े करने की पार्किंग है। जबकि यहां रोजाना एक हजार से अधिक संख्या ट्रक आते-जाते हैं। ऐसे में पार्किंग की व्यवस्था न होने पर वे ट्रक सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण सड़क ब्लॉक हो जाती है। दूसरे वाहन निकल नहीं पाते हैं। रोजाना इसे लेकर झगड़ा भी होता है। कई बार तो मारपीट तक की नौबत आ जाती है।
2002 से सड़क नहीं हुई रिपेयर
ट्रांसपोर्ट नगर जब से बना है। तभी से यहां की सड़कों को रिपेयर नहीं किया गया है। सड़क पर गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार एमडीडीए से सड़क रिपेयर करने की मांग की गई। लेकिन, कोई समाधान नहीं हुआ।
इक्का-दुक्का जगह ही पड़ी सीवर लाइन
एमडीडीए द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के उप नियमों में सीवर लाइन डालने की व्यवस्था की गई है। लेकिन कार्यदायी संस्था ने इक्का-दुक्का जगह ही सीवर लाइन डाली। जिससे ट्रांसपोर्टरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कबाड़ियों ने किया कब्जा
ट्रांसपोर्ट नगर में कबाड़ियों ने दुकान के आगे सड़क तक कब्जा लिया है। जिसके चलते यहां से वाहनों का निकलना तो दूर, दोपहिया वाहनों को भी निकालने में परेशानी होती है।
ट्रांसपोर्ट नगर में शुरुआत से ही समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हमने कई बार इसे लेकर नगर निगम और एमडीडीए के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की। लेकिन, आश्वासन के अलावा अब तक कुछ भी नहीं हुआ है।
- दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन
एमडीडीए केवल निर्माण का कार्य करती है। रख रखाव की व्यवस्था नगर निगम को करनी चाहिए। बाकी फिर भी मामले को दिखवाया जाएगा।
- अनिल त्यागी, अधिक्षण अभियंता, एमडीडीए
ट्रांसपोर्ट नगर का कुछ ही हिस्सा नगर निगम के क्षेत्र में आता है। इसकी जिम्मेदारी एमडीडीए की है। वही सारे कार्य देखती है।
- विनोद चमोली, महापौर