फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun traffic system Vikram operator openly violating the conditions of the permit transport Department

Dehradun: परमिट की शर्तों का खुले आम उल्लंघन कर रहे विक्रम संचालक, इस लाइव रिपोर्ट में देखिए शहर का हाल

Mon, 17 Apr 2023 01:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Apr 2023 01:50 PM IST
सार

परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल फुटकर सवारी बिठाने पर पिछले पांच दिन में 30 विक्रमों को सीज भी कर चुका है। इसके बाद भी विक्रम संचालक कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के परमिट की शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun traffic system Vikram operator openly violating the conditions of the permit transport Department
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में विक्रम संचालक खुलेआम परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। शनिवार को भी विभिन्न चौक-चौराहों पर विक्रम संचालक फुटकर सवारियां बैठाते नजर आए। इसस कई स्थानों पर यातायात भी बाधित हुआ। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए परिवहन विभाग ने 10 अप्रैल के बाद से विक्रमों के फुटकर सवारी बिठाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस और परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल फुटकर सवारी बिठाने पर पिछले पांच दिन में 30 विक्रमों को सीज भी कर चुका है। इसके बाद भी विक्रम संचालक कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के परमिट की शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रस्तुत है लाइव रिपोर्ट...

विज्ञापन

सुबह 09 बजे : आईएसबीटी पर विक्रमों की कतार

शनिवार सुबह के नौ बजे हैं। आईएसबीटी के बाहर बसें लगातार आकर सवारियों को उतार रही हैं। बसों को आता देखकर विक्रम संचालक अपने वाहनों को बसों के आगे लगा रहे हैं। बसों से उतरने वाली सवारियों को विक्रम में बिठाया जा रहा है। फुटकर सवारियों को सहारनपुर चौक से लेकर प्रिंस चौक और घंटाघर तक के लिए बिठाया जा रहा है। मौके पर कम से कम दर्जन भर विक्रम आगे पीछे खड़े हैं। विक्रम में सवार हुए यात्री मदन रावत बताते हैं कि वह मेरठ से आए हैं। अब सहारनपुर चौक जाने के लिए विक्रम में बैठे हैं। विक्रम में सवारियां पूरी होने के बाद ही यह आगे के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 02 बजे : बीच राह रोककर बिठाते रहे सवारी

शनिवार दोपहर के दो बज रहे हैं। आढ़त बाजार में जाम लगा है। वाहनों की लंबी कतार लगी है। इसी बीच अचानक एक विक्रम सवारी को बिठाने के लिए रुका और वाहनों की रफ्तार रुक गई। सवारी उतारने के साथ ही विक्रम संचालक ने मौके से दो अन्य सवारियों को बिठाया। इसके कारण यातायात प्रभावित हुआ।

दोपहर 03 बजे : प्रेमनगर जाने के लिए विक्रमों का झुंड

शनिवार दोपहर के तीन बजे हैं। घंटाघर पारकर चकराता रोड पर विक्रमों का झुंड लगा है। विक्रम संचालक आवाज लगाकर प्रेमनगर की फुटकर सवारियां बिठा रहे हैं। एक विक्रम सवारी भरकर आगे रवाना हो गया है, उसका स्थान दूसरे विक्रम ने लेकर फुटकर सवारियों भरना शुरू कर दिया। घंटाघर से प्रेमनगर के बीच विभिन्न इलाकों की सवारियों को बिठाया जा रहा है। चौराहे पर कोई भी इन विक्रमों को रोकने के लिए मौजूद नहीं है।

शाम 05 बजे : सवारियों का कोटा पूरा कर चलेगा विक्रम

शनिवार शाम के पांच बजे हैं। गांधी पार्क से राजपुर रोड के लिए विक्रम सवारी बिठा रहे हैं। विक्रमों के कारण रोड का यातायात बाधित हो रहा है। विक्रम में बैठे यात्री प्रवेश कुमार बताते हैं कि उन्हें राजपुर रोड पर जाना है, अभी विक्रम की सवारियों का कोटा पूरा नहीं हुआ है। सवारियां भरने के बाद ही विक्रम आगे के लिए रवाना होगा।

बुक होकर नहीं चला एक भी विक्रम

शहर में सभी जगह विक्रम फुटकर सवारियां भरकर ले जाते नजर आए। एक भी विक्रम बुकिंग कर सवारियां ले जाता नहीं दिखा। विक्रम संचालक राजू ने कहा कि बुकिंग कर विक्रम को ले जाना कतई व्यवहारिक नहीं है। इसके लिए पहले परिवहन विभाग स्टैंड का इंतजाम कराए, तभी यह संभव हो सकता है। अन्यथा, फुटकर सवारियां बिठाना ही एक मात्र रास्ता है।

ये भी पढ़ें...Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने बिछाया था जाल

इसलिए बंद किए जा रहे हैं विक्रम

दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल, ऑटो व विक्रम का संचालन 31 मार्च 2023 के बाद बंद किया जाना था। इनके स्थान पर दून शहर में बीएस-6 पेट्रोल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक चौपहिया टाटा मैजिक चलाने का निर्णय हुआ था। अब विक्रम संचालकों को बीएस-6, सीएनजी चलित वाहन खरीदने के लिए कहा गया है, लेकिन सैकड़ों की संख्या में विक्रम संचालक इसके लिए तैयार नहीं हैं।

विक्रम संचालकों को अगर विक्रम चलाना है तो उन्हें ठेका परमिट की शर्तों का पालन करना ही होगा। उल्लंघन पर प्रवर्तन दल कार्रवाई करेगा। - सुनील शर्मा, आरटीओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed