{"_id":"643cdcf09bf75c155c0f7b86","slug":"inspector-posted-at-jwalapur-kotwali-arrested-for-taking-bribe-haridwar-uttarakhand-police-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने बिछाया था जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने बिछाया था जाल
Mon, 17 Apr 2023 11:31 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:31 AM IST
सार
विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को धर लिया। पूछताछ और कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद टीम मध्य रात्रि में लेकर उसे देहरादून रवाना हो गई। विजिलेंस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा इंद्रजीत राणा को रविवार की देर रात विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत उसने विजिलेंस से कर दी।
विज्ञापन
देर रात में ही विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दरोगा को धर लिया। कोतवाली के समीप बने पुलिस आवास में दरोगा से टीम पूछताछ करती रही।
ये भी पढ़ें...Atiq Ashraf Murder: माफिया अतीक का उत्तराखंड में भी रहा था दखल, 2006 में पहली बार सुनाई दी थी खौफ की गूंज
विज्ञापन
पूछताछ और कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद टीम मध्य रात्रि में लेकर उसे देहरादून रवाना हो गई। विजिलेंस की कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन