फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun t20 match ticket

देहरादून में होने वाले T20 मैच के टिकट के रेट तय, इतने का होगा टिकट

Wed, 23 May 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 May 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
dehradun t20 match ticket
practice match in dehradun - फोटो : amar ujala

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन जून से होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दौरान सबसे सस्ता टिकट 500 रुपये का हो सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को अफगान बोर्ड और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद खेल मंत्री अरविंद पांडे ने यह जानकारी दी। मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडे ने रायपुर स्पोर्ट्स रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगान क्रिकेट बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मैच के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
 

कॉलेज परिसर में भी वीआईपी पार्किंग बनाई जाएगी

dehradun t20 match ticket
rajiv gandhi international cricket stadium - फोटो : amar ujala
अफगान बोर्ड ने सुरक्षा पर खर्च हो रही धनराशि कम करने की मांग की। खेल मंत्री ने सुरक्षा खर्च के रूप में कम से कम धनराशि लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा मैच के दौरान वन-वे व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि मैच से कुछ दिन पूर्व इसको फाइनल कर लिया जाएगा। पुलिस अलग से रूट प्लान जारी करेगी।

मैच के दौरान पार्किंग व्यवस्था स्टेडियम की सड़क के दोनों तरफ वन विभाग की भूमि में और ऑर्डनेंस फैक्ट्री की तरफ बनाने पर सहमति बनी।

इसके अलावा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में भी वीआईपी पार्किंग बनाई जाएगी। अधिकारियों के साथ टिकट को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि टिकट का न्यूनतम मूल्य 400 से 500 रुपये के बीच होगा। हालांकि इस अंतिम फैसला आज लिया जाएगा। आईसीसी की वेबसाइट के अलावा अन्य ऑनलाइन एप के माध्यम से टिकट खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed