फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Sub Inspector Harsh Arora will be the new post in-charge of ISBT, he was suspended 25 days ago

Dehradun: उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा होंगे ISBT के नए चौकी प्रभारी, 25 दिन पहले हुए थे निलंबित

Fri, 16 May 2025 12:06 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 May 2025 12:06 AM IST
सार

बुधवार को पटेलनगर थाने की आईएसबीटी चौकी के प्रभारी देवेश खुगशाल को विजिलेंस की टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
Dehradun: Sub Inspector Harsh Arora will be the new post in-charge of ISBT, he was suspended 25 days ago
देहरादून आईएसबीटी पुलिस चाैकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर सचिव के साथ अभद्रता करने के मामले में निलंबित चल रहे उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा को 25 दिन बाद आईएसबीटी के नए चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनको 19 अप्रैल को झाझरा चौकी प्रभारी के पद से निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


बुधवार को पटेलनगर थाने की आईएसबीटी चौकी के प्रभारी देवेश खुगशाल को विजिलेंस की टीम ने एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके अगले ही दिन एसएसपी ने आईएसबीटी चौकी के नए प्रभारी के रूप में ऐसे अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे 25 दिन पहले ही एक भूमि मामले में अपर सचिव अरूनेंद्र सिंह के साथ अभद्रता करने के आरोप में निलंबित किया गया था। इस मामले की जांच प्रेमनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


अभी तक यह जांच पूरी नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले वर्ष 2023 में भी हर्ष अरोड़ा को एक पत्रकार के साथ अभद्रता करने के आरोप में डीजीपी के निर्देश पर निलंबित किया जा चुका है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईएसबीटी चौकी के तत्कालीन प्रभारी के निलंबन के बाद हर्ष अरोड़ा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee:  रकीब ने तीन पीढ़ियों की साख पर भी लगाया बट्टा, सेना की वर्दी सिलने के कार्य से जुड़ा है परिवार

रिश्वत लेने वाले चौकी प्रभारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
गिरफ्तार आईएसबीटी के चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देवेश खुशगाल पर शिकायतकर्ता को डराने और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी लगा है। संवाद

आईएसबीटी चौकी के 11 पुलिसकर्मियों को हटाया
एसएसपी अजय सिंह ने आईएसबीटी चौकी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को हटाया है। उन्हें जिले के अलग-अलग थानों में स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी की ओर से यह फेरबदल आईएसबीटी के चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद किया गया है। चौकी में तैनात शेष पांच पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया जा सकता है।

पटेलनगर थाने पहुंचे एसएसपी
एसएसपी अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को पटेलनगर थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। सभी को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने थानाध्यक्ष से लंबित शिकायतों की जानकारी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed