फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police and intelligence alert after spying information on Bathinda military cantonment and leaking information

Roorkee: रकीब ने तीन पीढ़ियों की साख पर भी लगाया बट्टा, सेना की वर्दी सिलने के कार्य से जुड़ा है परिवार

Thu, 15 May 2025 10:42 AM IST
रेनू सकलानी राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 May 2025 10:42 AM IST
सार

बठिंडा सैन्य छावनी की जासूसी कर सैन्य सूचनाएं पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव नंबरों पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार डोसनी गांव निवासी रकीब के परिवार के तीन सदस्यों से खुफिया विभाग और पुलिस पूछताछ कर रही है। इनमें उसका भाई भी शामिल है। वह अमृतसर में सेना के कपड़ों की सिलाई का काम करता है।

विज्ञापन
Police and intelligence alert after spying information on Bathinda military cantonment and leaking information
police - फोटो : istock

विस्तार

रकीब ने न केवल अपने देश से दगा किया बल्कि अपने पेशे और तीन पीढ़ियों की साख को भी दांव पर लगा दिया है। डोसनी गांव निवासी रकीब के परिवार की तीन पीढ़िया सैन्यकर्मियों की वर्दी और कपड़ों की सिलाई के काम से जुड़ी हैं।

विज्ञापन


रकीब के दादा असगर ने वर्षों पहले बठिंडा में सैन्य वर्दी सिलाई का काम शुरू किया था। इसके बाद उसके पिता इकबाल ने उनका काम संभाला। इकबाल के पांचों बेटों रईस, नासिर, आकिल, नाजिम और रकीब ने भी अपने दादाइलाही काम को अपनाते हुए उनसे सिलाई का हुनर सीखकर इसी पेशे को अपनाया।

विज्ञापन

पिता की मौत के बाद उसने परिवार का कार्य संभाला
पांच भाइयों में रईस राजस्थान के सूरतगढ़, नासिर और नाजिम पंजाब के अमृतसर, आकिल उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और रकीब बठिंडा में पिता के साथ सैनिकों की पोशाक सिलने का काम करता है। रकीब लगभग 12 साल पहले अपने पिता के पास बठिंडा चला गया था। पिता से सिलाई का काम सीखने के बाद तीन साल पहले पिता की मौत होने के बाद उसने परिवार का कार्य संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसके चाचा और चचेरा भाई भी रायवाला कैंट में यही कार्य करते हैं। सेना की पोशाक सिलकर ही परिवार की तीन पीढ़ियों की रोजी-रोटी चल रही थी। रकीब ने अपने देश और रोजी-रोटी के साथ ही पिता और दादा से मिले हुनर से भी दगा किया। रकीब ने जो किया उससे उसके परिवार की तीन पीढ़ियों की साख पर बट्टा दांव पर है। साथ ही सैन्य छावनियों में कार्य कर रहे परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी कई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

पांचों भाई रहते हैं बाहर

रकीब के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा चार और बेटी की उम्र तीन वर्ष है। रकीब के माता-पिता की तीन साल पहले मौत हो गई थी। रकीब और उसके पांचों भाई डोसनी गांव स्थित पुश्तैनी मकान में रहते हैं। पांचों भाई पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उनके पत्नी और बच्चे डोसनी में ही रहते हैं। रकीब और उसके भाई परिवार से मिलने के लिए अक्सर गांव में आते-जाते रहते हैं।

खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं गांव वाले
कीब की गिरफ्तारी के बाद गांव के लोग हैरान हैं। हालांकि कोई भी मामले में खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि 10 -12 वर्षों से वह बठिंडा में रहकर काम कर रहा था। अक्सर गांव में आता रहता था लेकिन उसे देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि वह देशविरोधी कृत्य कर रहा होगा। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसके परिवार की किसी प्रकार के आपराधिक इतिहास की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए नक्शे से हरिद्वार-बदरी केदार मार्ग और सुगम, अन्य तीर्थ मार्गों को भी विशेष रूप से दर्शाया
 

 

बुधवार को रकीब के घर पसरा रहा सन्नाटा
रकीब की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को डोसनी गांव स्थित उसके घर पर सन्नाटा पसरा रहा। घर के दरवाजे बंद रहे और घर की महिलाओं और बच्चों ने किसी से संपर्क नहीं किया। घर के पुरुष सदस्य से पुलिस पूछताछ करती रही। इस दौरान पड़ोसियों ने भी अपने दरवाजे बंद ही रखे।



बठिंडा सैन्य छावनी की जासूसी कर सैन्य सूचनाएं लीक करने की जानकारी पर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट

बठिंडा सैन्य छावनी की जासूसी कर सैन्य सूचनाएं पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव नंबरों पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार डोसनी गांव निवासी रकीब के परिवार के तीन सदस्यों से खुफिया विभाग और पुलिस पूछताछ कर रही है। इनमें उसका भाई भी शामिल है। वह अमृतसर में सेना के कपड़ों की सिलाई का काम करता है। पंजाब के बठिंडा में सैन्य छावनी में सैन्यकर्मियों की वर्दी की सिलाई करने वाले रकीब निवासी ग्राम डोसनी कोतवाली लक्सर के जासूसी कर सैन्य सूचनाएं पाकिस्तानी नंबरों पर भेजे जाने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग हरकत में आ गया है। विभागीय अधिकारियों ने रकीब के परिवार के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही उसके सगे और चचेरे भाई सहित परिवार के तीन सदस्यों से पूछताछ की है।

Uttarakhand: नए नक्शे से हरिद्वार-बदरी केदार मार्ग और सुगम, अन्य तीर्थ मार्गों को भी विशेष रूप से दर्शाया


रकीब का भाई भी अमृतसर में सेना की वर्दी सिलाई करने का काम करता है। वह एक दिन पहले ही अमृतसर से घर लौटा था। उसका चचेरा भाई अपने पिता के रायवाला में काम करता है। भतीजा लंढौरा में सैलून चलाता है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस और खुफिया विभाग उनसे रकीब के क्रियाकलापों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रहा है। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन के डेटा और कॉल रिकार्ड आदि की भी जांच की जा सकती है।

सैन्य सूचनाओं से संबंधित होने के कारण मामला संवेदनशील है। स्थानीय पुलिस अपने स्तर से गिरफ्तार आरोपी के परिजनों से जानकारी कर रही है। - शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed