फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Students anger erupted after worm appeared in mess of Doon University VC residence surrounded

देहरादून: दून विवि की मेस के खाने में कीड़ा निकलने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देर रात कुलपति का आवास घेरा

Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
सार

खाने में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। देर रात तक छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर कुलपति आवास के बाहर डटी रहीं।

विज्ञापन
Dehradun Students anger erupted after worm appeared in mess of Doon University VC residence surrounded
छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव से ठीक एक दिन पहले हंगामा हो गया। विवि की मेस में परोसे गए खाने में कीड़ा मिलने के बाद सोमवार देर रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने मेस की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


मामला बढ़ने पर बड़ी संख्या में छात्राएं कुलपति के आवास के बाहर पहुंच गईं और नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात छात्र-छात्राओं के कुलपति आवास के बाहर पहुंचने की सूचना से विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को भी मौके पर बुलाया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। वहीं, सोमवार रात खाने में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। देर रात तक छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर कुलपति आवास के बाहर डटी रहीं। मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्राओं से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन छात्र नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: छात्रसंघ चुनाव के बीच एनएसयूआई छात्र नेताओं की गिरफ्तारी, विरोध में एसएसपी आवास पर कांग्रेस का हंगामा

सुबह ही मैंने बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया था। व्यस्तता के चलते गर्ल्स हॉस्टल का मैं निरीक्षण नहीं कर पाई। पहले भी छात्रों की इसी शिकायत मिली थी। इस पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। विवि मेस में छात्रों को 2200 रुपये में तीन वक्त का भोजन दिया जा रहा है। 29 सितंबर को विवि में के चुनाव भी होने हैं। कुछ छात्र इसे राजनीति मुद्दा भी बना रहे हैं।
- प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed