फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Arrest of NSUI student leaders amid student union elections, Congress ruckus at SSP residence in pro

देहरादून: छात्रसंघ चुनाव के बीच एनएसयूआई छात्र नेताओं की गिरफ्तारी, विरोध में एसएसपी आवास पर कांग्रेस का हंगाम

Mon, 28 Sep 2026 11:16 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 28 Sep 2026 11:16 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए भाजपा सरकार के इशारे पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Dehradun: Arrest of NSUI student leaders amid student union elections, Congress ruckus at SSP residence in pro
एसएसपी आवास पर कांग्रेस का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के बीच एनएसयूआई छात्र नेताओं के खिलाफ वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई के विरोध में सोमवार रात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। रैली के रूप में एसएसपी आवास पहुंचे कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए भाजपा सरकार के इशारे पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोप लगाया कि वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई के जरिये चुनाव का माहौल प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ सेमवाल ने बताया कि एनएसयूआई छात्र नेता विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू भैया के खिलाफ वारंट जारी होने के साथ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में कार्रवाई कर रही है। उनका कहना था कि चुनाव के बीच इस तरह की कार्रवाई से छात्र नेताओं और समर्थकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: छात्राओं के हाथ में छात्रसंघ चुनाव की चाभी, डीएवी में सबसे ज्यादा वोटर, कल होगा मतदान


एसएसपी आवास पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई वापस लेने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटाया।

उधर, देर रात तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई छात्र नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर भी कूच किया। इससे शहर में देर रात तक राजनीतिक और छात्र गतिविधियां तेज रहीं।  एनएसयूआई से जुड़े सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि कई कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में भी एकत्र हुए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed