फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Reliance Jewels showroom robbery case gang Main Miscreants Arrested from Patna

रिलायंस ज्वेल्स शोरूम डकैती कांड: जेल से ही गैंग चला रहा था सरगना, पटना में जमानत पर बाहर आते ही पकड़ा

Sun, 07 Jan 2024 08:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jan 2024 08:23 PM IST
सार

Dehradun Crime News: नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शहर में दिनदहाड़े राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Dehradun Reliance Jewels showroom robbery case gang Main Miscreants Arrested from Patna
डकैती का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाली गैंग के सरगना शशांक को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया। वह जेल में रहकर गैंग चला रहा था। इस दौरान जब उसे पिछले दिनों जमानत मिली तो पुलिस ने उसे पटना से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी को अन्य राज्यों की पुलिस टीम भी पटना पहुंची थी। लेकिन, उत्तराखंड पुलिस इस मामले में पहले बाजी मार ले गई। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शहर में दिनदहाड़े राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश वहां से 14 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवरात लूटकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों की कार्यशैली को देखकर पता लगा लिया कि यह गैंग बिहार के बदमाश सुबोध से संबंधित है। इसके बाद पुलिस ने बिहार से इस घटना में शामिल और उनके मददगार समेत कुल 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उनकी यह गैंग सुबोध की गैंग से अलग है।
विज्ञापन


Dehradun News: पीएफ का लाभ न देने वाले ईंट भट्ठा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई, विशेष जांच अभियान शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें डकैती डालने और मदद मुहैया कराने के लिए जेल से शशांक नाम का बदमाश दिशा निर्देश देता है। वह लंबे समय से पटना जेल में बंद है। तब से पुलिस शशांक नाम के बदमाश के पीछे लग गई। इस बीच पता चला कि शशांक को हाल ही में जेल से जमानत मिली है। एसएसपी अजय सिंह अपनी टीम को लेकर पटना पहुंच गए। वहां पर तीन दिन की मशक्कत के बाद बदमाश शशांक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि शशांक को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर देहरादून लाया जा रहा है। जल्द ही उससे अगली पूछताछ की जाएगी।

कभी सुबोध के साथ करता था काम, फिर बनाई अपनी गैंग
बदमाश शशांक ने पुलिस को बताया कि वह 2016 में सुबोध से मिला था। इस दौरान सुबोध और शशांक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में मण्णुपुरम गोल्ड लोन की शाखा से 28 किलोग्राम सोना लूटा था। इसके बाद 2017 में पश्चिम बंगाल में मुथूट फाइनेंस ब्रांच से 55 किलोग्राम सोना लूटा था। दोनों जब जेल चले गए तो शशांक ने अपनी अलग गैंग बना ली। इसके बाद वह अपने साथियों को जेल से ही दिशा निर्देश देकर रिलायंस के शोरूम को निशाना बनाता था।

ये हुए पहले गिरफ्तार
प्रिंस कुमार, अखिलेश कुमार, विक्रम कुमार कुशवाह, कुंदन कुमार, मोहम्मद आदिल खान, आशीष कुमार, अकबर, अमृत कुमार, चंदन कुमार उर्फ सुजीत और विशाल कुमार। ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से प्रिंस और विशाल पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed