फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Pushpanjali Builders Group Case 41 bank accounts frozen transaction worth 205 Crore Rupees found

देहरादून: पुष्पांजलि ग्रुप पर कसा पुलिस का शिकंजा, 41 बैंक खाते किए फ्रीज, मिला 205 करोड़ का लेनदेन

Wed, 27 Sep 2023 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Sep 2023 06:21 PM IST
सार

2020 में कुछ निवेशकों ने पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस ने ग्रुप के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल और राजपाल वालिया के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Dehradun Pushpanjali Builders Group Case 41 bank accounts   frozen transaction worth 205 Crore Rupees found
बैंक खाते फ्रीज़ - फोटो : i stock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

पुष्पांजलि रियलम्स (बिल्डर्स) के मामले में पुलिस ने ग्रुप और उसके सहयोगियों के 41 खातों को फ्रीज कर दिया। इन खातों में 205 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। इस पैसे को कई जगह निवेश कर बैंक खातों को खाली कर दिया गया है। पुलिस को मित्तल दंपती के विदेशी खातों के बारे में भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन


2020 में कुछ निवेशकों ने पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस ने ग्रुप के मालिक दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल और राजपाल वालिया के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद शिकायतों पर पुलिस ने नौ मुकदमे दर्ज किए। दो मुकदमों में दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन


देहरादून न्यूज: पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल के पिता को पुलिस ने दबोचा, गैंगस्टर में भी बनाया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को अश्वनी मित्तल को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भी पुष्पांजलि ग्रुप के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, पुष्पांजलि ग्रुप व अन्य सहयोगियों के बैंक खातों की जांच की गई थी। इनमें 41 खातों को फ्रीज किया गया है। इन सभी खातों से 205 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

बताया, दुबई के एक बिल्डर को भी बड़ी धनराशि दी गई है। कुछ संपत्तियों का खरीदना भी सामने आया है। अब गैंगस्टर एक्ट में इन सभी की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। बताया, पुलिस जल्द ही मित्तल दंपती और वालिया को भी गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।

तीन विदेशी खातों के पते अलग-अलग
बताया, दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल के नाम से तीन दुबई और अन्य जगहों के खातों के बारे में पता चला है, लेकिन इन खातों में पते अलग-अलग हैं। ऐसे में बैंकों के माध्यम से इस संबंध में जांच की जा रही है। दुबई में इन खातों से बड़ा लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed