फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police caught Pushpanjali Builder owner father Dehradun Uttarakhand news in hindi

देहरादून न्यूज: पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल के पिता को पुलिस ने दबोचा, गैंगस्टर में भी बनाया आरोपी

Wed, 27 Sep 2023 03:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

दीपक मित्तल के खिलाफ वर्ष 2020 से अब तक कुल नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इस बीच उसके पिता अश्वनी मित्तल का नाम एक मामले में जुड़ गया था। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह 2020 में एक फ्लैट खरीदना चाह रहे थे।

विज्ञापन
Police caught Pushpanjali Builder owner father Dehradun Uttarakhand news in hindi
jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता के खिलाफ गत तीन सितंबर को डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे गैंगस्टर एक्ट में भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

दीपक मित्तल के खिलाफ वर्ष 2020 से अब तक कुल नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इस बीच उसके पिता अश्वनी मित्तल का नाम एक मामले में जुड़ गया था। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह 2020 में एक फ्लैट खरीदना चाह रहे थे।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात की तो अश्वनी मित्तल के बारे में पता चला। उन्हें अश्वनी मित्तल ने बताया कि उनका बेटा ऐनिमेट हाइट्स के नाम से एक प्रोजेक्ट बना रहा है। इसमें कुछ फ्लैट बचे हुए हैं। इसके लिए अश्वनी मित्तल ने व्यक्ति से दो लाख रुपये एडवांस ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, फ्लैट नहीं दिलवाया। इस मामले में पुलिस ने दीपक मित्तल और उसके पिता अश्वनी मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अश्वनी मित्तल इस मुकदमे में अरेस्टिंग स्टे भी हासिल कर चुके थे। लेकिन, पुलिस ने अश्वनी मित्तल को गैंगस्टर एक्ट में भी आरोपी बनाया था। गैंगस्टर के मुकदमे में एसओजी की टीम ने अश्वनी मित्तल को हरिद्वार स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।



ये भी पढ़ें...देहरादून: मंगेतर संग घर जा रही थी युवती, सिरफिरे आशिक ने सरेआम की घिनौनी हरकत, लड़की का भाई भी निकला धोखेबाज

उसकी गिरफ्तारी की एसपी सिटी सरिता डोबाल ने पुष्टि की है। हालांकि, इसका अधिकारिक खुलासा बुधवार को हो सकता है। बता दें कि दीपक मित्तल, उसकी पत्नी राखी मित्तल और कंपनी के डायरेक्टर राजपाल वालिया के खिलाफ इनाम घोषित किए जा चुके हैं। राजपाल वालिया को गैंगस्टर एक्ट में आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed