फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police can't arrest criminal

दूल्हे राजा का बैंड नहीं बजा सकी पुलिस

Sun, 03 Aug 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Aug 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
dehradun police can't arrest criminal

देहरादून में जमीन के फर्जीवाड़े में वांछित चल रहे आरोपी को शादी से उठाने की पुलिस की योजना पर पानी फिर गया। पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन ऐन वक्त पर विरोध के डर से कदम पीछे खींच लिए गए।

विज्ञापन


सहसपुर थाने में जमीन की हेराफेरी में लाखों की ठगी में एक युवक के खिलाफ कई दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पीड़ित पक्ष पुलिस पर लगातार कार्रवाई का दबाव बना रहा है। दो दिन पहले भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निकली थी, लेकिन उसे बैरंग लौटना पड़ा।

आरोपी के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य

dehradun police can't arrest criminal

शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि सहसपुर चौक स्थित एक हॉल में आरोपी की शादी हो रही है। शाम को पार्टी है। इसके बाद दिनभर पुलिस जाल बुनती रही।

गिरफ्तारी के लिए टीम बना ली गई और शाम को हाल के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लग गई। लेकिन ऐन वक्त पर फैसला बदल लिया गया।

हालांकि, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ऐसी कोई योजना बनने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed