फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police arrested another member of Baba Amrik Gang From Haryana

Dehradun: बाबा अमरीक गैंग का एक और शातिर हरियाणा से गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी

Mon, 30 Sep 2024 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Sep 2024 10:09 PM IST
सार

आरोपी के घर की कुर्की की जानी थी, जिसके लिए पुलिस तीन दिन से हरियाणा में डेरा डाले हुई था। इसी बीच 10 हजार के इनामी आरोपी को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
Dehradun Police arrested another member of Baba Amrik Gang From Haryana
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे बाबा अमरीक गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी के घर की कुर्की की जानी थी, जिसके लिए पुलिस तीन दिन से हरियाणा में डेरा डाले हुई था। इसी बीच 10 हजार के इनामी आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, इसी वर्ष राजपुर थाने में गोविंद सिंह पुंडीर की शिकायत पर संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुंडीर को जमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये हड़पे थे। मामले की जांच की गई तो इसमें हरियाणा के जालसाज अमरीक सिंह का नाम सामने आया। अमरीक लोगों को झांसे में रखकर इस तरह से ठगी करता था। इस मामले में अब मोहम्मद अदनान, अमजद अली, शरद गर्ग, साहिल और रणवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: रिटायर्ड शिक्षक को किया डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर सात दिन में ठगे 2.27 करोड़

20 सितंबर को सरगना बाबा अमरीक सिंह को भी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी संजीव कुमार और संजय गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के कुर्की वारंट न्यायालय से हासिल किए और हरियाणा के जगादरी में कार्रवाई शुरू की। गत 23 सितंबर को संजय गुप्ता को कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस संजीव कुमार के घर की कुर्की करने की प्रक्रिया में हरियाणा पहुंची थी। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कुर्की की भनक लगते ही वह शहर से भाग निकला। इसी बीच आरोपी संजीव कुमार को मोहंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी दुर्गा गार्डन जगाधरी शहर हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ 18 मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed