Uttarakhand: दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, 12-14 घंटे का सफर अब एक घंटे में होगा पूरा, सीएम ने किया शुभारंभ
दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा आज से शुरू हो गई है। अब 12-14 घंटे का सफर एक घंटे में पूरे होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सेवा का शुभारंभ कर सीएम धामी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। मैं राज्य की जनता को हवाई सेवाओं के लिए बधाई देता हूँ। रामनवमी के पावन अवसर पर ये सेवाएं शुरू हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू का आभार व्यक्त करता हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलाइंस एयर की ओर से आज बृहस्पतिवार से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवाएं शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने एलायंस एयर की उड़ान में सवार यात्रियों से मुलाकात की।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami met passengers onboard the 42-seater Alliance Air flight operating on the Dehradun–Pithoragarh route, which commenced today from Jolly Grant Airport in Dehradun. pic.twitter.com/3FhY4syihF
— ANI (@ANI) March 26, 2026विज्ञापन
इस फ्लाइट को हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। एलाइंस द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें...डॉक्टर ने की आत्महत्या: बूंद-बूंद रिसती रही जिंदगी; कार में बोतल लटकाकर भरे इंजेक्शन, घर की थी इकलौती बेटी
हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत कुछ अन्य जिलों को भी आपस में जोड़ने को तैयारी की जा रही है। देहरादून से नैनी सैनी हवाई अड्डे के लिए 42 सीट विमान उड़ान भरेगा। इससे पिथौरागढ़ का 12-14 घंटे का सफर मात्र एक घंटे में पूरा होगा।
प्रोजेक्ट शुरू हो जाए, तो वह बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ना चाहिए: सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न से प्रेरित होकर हमने एक मार्गदर्शक सिद्धांत अपनाया है। एक बार कोई प्रोजेक्ट शुरू हो जाए, तो वह बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ना चाहिए। आज, हमें यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि देहरादून-पिथौरागढ़ को जोड़ने वाली 42 सीटों वाली एक उड़ान सेवा अभी चालू है। यह पहल निस्संदेह इस क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान करेगी।