फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun pilot death in Mirage 2000 fighter plane crash at bangalore

भारतीय वायुसेना का मिराज-2000 विमान बेंगलुरु में क्रैश, देहरादून के पायलट की मौत

Sat, 02 Feb 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Feb 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Dehradun pilot death in Mirage 2000 fighter plane crash at bangalore
मिराज-2000 क्रैश - फोटो : PTI

बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो पायलट की मौत हो गई। जिसमें से एक पायलट देहरादून का रहने वाला था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों पायलटों ने खुद को बचाने के लिए विमान से निकल जाने की कोशिश की लेकिन वह धमाके के बाद विमान में लगी आग की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक पायलट का शव पूरी तरह झुलस गया जबकि दूसरे पायलट को सेना के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में घायल पायलट की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन

बता दें कि, स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी का परिवार देहरादून में ही पंडितवाड़ी में रहता है। उनके पिता बलबीर सिंह नेगी ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनका एक बेटा सिद्धार्थ नेगी और एक बेटी है। 

सिद्धार्थ की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। बेटे के शहीद होने की खबर सुनने के बाद से ही परिवार में मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed