फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Water being filled from fire brigade vehicle at IPS house video viral

Dehradun: आईपीएस के घर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से भरा जा रहा पानी, वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Tue, 30 Jul 2024 11:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jul 2024 11:09 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ईसी रोड पर महाराष्ट्र कैडर की एक महिला आईपीएस का घर है। घर की पानी की टंकियां खाली हुईं तो मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुला ली गई।

विज्ञापन
Dehradun News Water being filled from fire brigade vehicle at IPS house video viral
आईपीएस के घर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से भरा जा रहा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों आईपीएस के घर के बाहर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आईपीएस के घर पानी भरने पहुंची थी। मामला चर्चाओं में आने के बाद आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, फायर सर्विस देहरादून ने इस जानकारी को गलत बताया है। उनका कहना है कि फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी आईपीएस के घर नहीं बल्कि बुजुर्ग के घर गैस लीक की सूचना पर पहुंची थी।

विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ईसी रोड पर महाराष्ट्र कैडर की एक महिला आईपीएस का घर है। घर की पानी की टंकियां खाली हुईं तो मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुला ली गई।
विज्ञापन


इस गाड़ी से पानी की टंकियां भरी गईं। मामला मंगलवार को आईजी फायर सर्विस नीरू गर्ग के संज्ञान में आया तो उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर टेक्निकल एसके राणा को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने 15 दिन के भीतर जांच आख्या मांगी है। आईजी नीरू गर्ग ने बताया कि यदि कुछ भी नियम विरुद्ध मिला तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने भी जिला फायर सर्विस से जानकारी मांगी तो उन्होंने इस सूचना को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: अगले दो दिन प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दून समेत तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

ये कहना है फायर सर्विस का

फायर सर्विस का कहना है कि यह वीडियो करीब डेढ़ महीने पुरानी है। गत 15 जून को को ईसी रोड स्थित एक घर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। इस घर में दो बुजुर्ग व्यक्ति रहते हैं। उन्होंने एलपीजी गैस लीक होने की सूचना दी थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को पानी की गाड़ी के साथ भेजा गया। टीम ने किचन के अंदर रखे एलपीजी सिलिंडर पर पानी डालकर लीकेज को हल्का किया। इसके बाद सिलिंडर को बाहर निकालकर एक बड़ी घटना होने से रोकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed