फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News vehicle in CM convoy failed to start on time during a movement SSP suspend constable driver

Dehradun: धक्के से स्टार्ट हुई मुख्यमंत्री के काफिले की पायलट कार, चालक निलंबित, सीओ ट्रैफिक को सौंपी जांच

Thu, 18 Dec 2025 06:44 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Dec 2025 06:44 PM IST
सार

सीएम की फ्लीट जानी थी। इस दौरान वाहन चालक समय से वाहन को स्टार्ट नहीं कर पाया। इस पर एसएसपी ने आरक्षी चालक दीपक सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

विज्ञापन
Dehradun News vehicle in CM convoy failed to start on time during a movement SSP suspend constable driver
सीएम धामी की फ्लीट के वाहन को धक्का मारते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले की पायलट कार को बृहस्पतिवार को सचिवालय में धक्का लगाना पड़ा। बिना पायलट कार के ही काफिला सचिवालय से बाहर निकलने को था कि गेट के बाहर एक इंटरसेप्टर वाहन को धक्का लगाकर स्टार्ट किया जा रहा था। एसएसपी ने पायलट कार के चालक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे सचिवालय से निकलने वाले थे। जैसे ही वह अपनी कार में बैठे तो सबसे पहले पायलट कार को आगे बढ़ना था लेकिन वह स्टार्ट ही नहीं हुई। इसके बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने कार को धक्का लगाकर स्टार्ट किया।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पायलट कार चालक दीपक सैनी को निलंबित कर दिया गया है। वीआईपी काफिले में नियुक्त सभी वाहनों की मरम्मत पुस्तक को चेक किया गया। इसमें सभी कारें ठीक पाई गईं। बावजूद इसके यह कार समय पर स्टार्ट नहीं हुई। ऐसा क्यों हुआ इसकी विस्तृत जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: विजिलेंस की कार्रवाई, हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

पुलिस के वाहनों ने कराई फजीहत, सोशल मीडिया पर उड़ा मखौल
एक ही समय में इस तरह से पुलिस के दो वाहनों को धक्के से स्टार्ट होने का मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। इससे पुलिस की फजीहत हुई। सोशल मीडिया पर इसका खासा मखौल भी उड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed