{"_id":"6943fd244f47ba6f750fd503","slug":"dehradun-news-vehicle-in-cm-convoy-failed-to-start-on-time-during-a-movement-ssp-suspend-constable-driver-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: धक्के से स्टार्ट हुई मुख्यमंत्री के काफिले की पायलट कार, चालक निलंबित, सीओ ट्रैफिक को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: धक्के से स्टार्ट हुई मुख्यमंत्री के काफिले की पायलट कार, चालक निलंबित, सीओ ट्रैफिक को सौंपी जांच
Thu, 18 Dec 2025 06:44 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:44 PM IST
सार
सीएम की फ्लीट जानी थी। इस दौरान वाहन चालक समय से वाहन को स्टार्ट नहीं कर पाया। इस पर एसएसपी ने आरक्षी चालक दीपक सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
विज्ञापन
सीएम धामी की फ्लीट के वाहन को धक्का मारते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले की पायलट कार को बृहस्पतिवार को सचिवालय में धक्का लगाना पड़ा। बिना पायलट कार के ही काफिला सचिवालय से बाहर निकलने को था कि गेट के बाहर एक इंटरसेप्टर वाहन को धक्का लगाकर स्टार्ट किया जा रहा था। एसएसपी ने पायलट कार के चालक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे सचिवालय से निकलने वाले थे। जैसे ही वह अपनी कार में बैठे तो सबसे पहले पायलट कार को आगे बढ़ना था लेकिन वह स्टार्ट ही नहीं हुई। इसके बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने कार को धक्का लगाकर स्टार्ट किया।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पायलट कार चालक दीपक सैनी को निलंबित कर दिया गया है। वीआईपी काफिले में नियुक्त सभी वाहनों की मरम्मत पुस्तक को चेक किया गया। इसमें सभी कारें ठीक पाई गईं। बावजूद इसके यह कार समय पर स्टार्ट नहीं हुई। ऐसा क्यों हुआ इसकी विस्तृत जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand: विजिलेंस की कार्रवाई, हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
पुलिस के वाहनों ने कराई फजीहत, सोशल मीडिया पर उड़ा मखौल
एक ही समय में इस तरह से पुलिस के दो वाहनों को धक्के से स्टार्ट होने का मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। इससे पुलिस की फजीहत हुई। सोशल मीडिया पर इसका खासा मखौल भी उड़ा।