{"_id":"5f531f25a99da62f7734e05c","slug":"dehradun-news-newborn-girl-found-near-drain-police-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : नाले के पास मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : नाले के पास मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sat, 05 Sep 2020 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:18 AM IST
सार
- नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी के पास का मामला
- एक हफ्ते से कम बताई जा रही बच्ची की उम्र, हालत सामान्य
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नाले के पास एक नवजात बच्ची मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बच्ची को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद इलाके में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के माध्यम से बच्ची को वहां रखने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार सुबह का है। साकेत कॉलोनी नाले के पास से किसी ने झाड़ियों के पास एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर नेहरू कॉलोनी पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि बच्ची को तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची का जन्म एक सप्ताह के भीतर ही हुआ है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में खोजबीन की जा रही है। इलाके के नर्सिंग होम आदि में भी जांच की जाएगी। ताकि, बच्ची के माता-पिता का पता लगाया जा सके। हालांकि, शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के डाटा की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन