फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : mysterious death of student after teacher in a religious institution centre associated at dehradun

देहरादूनः धार्मिक संस्थान से जुड़े केंद्र में शिक्षक के बाद अब छात्र की हुई रहस्यमयी मौत, हड़कंप

Sat, 20 Mar 2021 03:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Mar 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
dehradun news : mysterious death of student after teacher in a religious institution centre associated at dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल चर्चाओं में रहे धार्मिक संस्थान के एक अध्ययन केंद्र में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नेपाल मूल के इस छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। प्राथमिक पड़ताल के बाद मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


युवक ने युवती को भेजा मैसेज- ‘एक खुद को और दो गोलियां तुझे मारूंगा’, कुछ दिन बाद मिले दोनों के शव
विज्ञापन


एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान कुन्गा तेफिन (25) पुत्र सैन्गपो के रूप में हुई है। वह यहां साईं मंदिर के पास सेंटर में बौध धर्म की दीक्षा ले रहा था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को परिजनों के आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सेंटर के अधिकारियों और परिजनों से पूछताछ के बाद पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। 
 

एकेडमी में शिक्षक ने लगाई थी फांसी 

पिछले साल 30 अक्तूबर को इसी संस्थान के एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। शिक्षक के पास से एक अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।

उसमें उसने लिखा था कि छात्रों की पिटाई के मामले में उसके गुरु को बदनाम किया जा रहा है। वह इसे सहन नहीं कर सकता है। लिहाजा वह आत्महत्या कर रहा है। शिक्षक लुआंग लिखपा नाम के यह शिक्षक बौध शास्त्र पढ़ाते थे। 

बच्चों की पिटाई के चलते आया था चर्चाओं में 

राजपुर के पुरुकुल गांव रोड स्थित स्कूल भी उसकी संस्थान से संबंधित है, जिसमें शनिवार को छात्र मृत मिला है। स्कूल 27 अक्तूबर 2020 को सबसे पहले चर्चाओं में आया था।

सोशल मीडिया में खबर फैली थी कि यहां कुछ बच्चों की पिटाई इस वजह से कर दी गई है कि उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। आरोप यह भी था कि कुछ बच्चों के नाखून तक खींच दिए गए थे।

सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए डीआईजी ने इसकी जांच एसपी क्राइम लोकजीत सिंह को सौंपी थी। अभी जांच चल ही रही थी कि शिक्षक ने फांसी लगा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed