फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Mother Left her On month old Girl child on road

उत्तराखंड: पाल नहीं सकती...लिखकर दुधमुंही को नहर किनारे छोड़ गई मां, कंबल में लिपटी थी बच्ची

Tue, 20 Dec 2022 05:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Dec 2022 05:58 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर अनूप सिंह निवासी छोटूवाला और उनकी बेटी नीलम को अंबाड़ी नहर के किनारे कंबल में लिपटी बच्ची दिखाई दी। उन्होंने आसपास पता किया लेकिन परिजनों का पता नहीं चला। दोनों बच्ची को लेकर थाने पहुंचे।

विज्ञापन
Dehradun News: Mother Left her On month old Girl child on road
नवजात - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक माह की दुधमुंही बेटी का पालन-पोषण करने में असमर्थ एक लाचार मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को नहर किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया। बच्ची एक पिता और बेटी को कंबल में लिपटी मिली। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बच्ची को बाल शिशु कल्याण केंद्र, केदारपुरम, देहरादून भेज दिया। अब उसके माता-पिता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर अनूप सिंह निवासी छोटूवाला और उनकी बेटी नीलम को अंबाड़ी नहर के किनारे कंबल में लिपटी बच्ची दिखाई दी। उन्होंने आसपास पता किया लेकिन परिजनों का पता नहीं चला। दोनों बच्ची को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची के स्वास्थ्य की जांच कराई। पूरी तरह स्वस्थ होने पर पुलिस ने बाल कल्याण समिति, देहरादून को सूचना दी। समिति की सहायता से बच्ची को शिशु कल्याण केंद्र भिजवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पास ही कपड़ों की एक पोटली थी

विकासनगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बच्ची के पास ही कपड़ों की एक पोटली थी। इसमें साबुन आदि रखे थे। मौके से एक पर्ची भी मिली। इसमें लिखा है कि उसकी और भी बेटियां हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वे इस बच्ची की अच्छी देखभाल नहीं कर सकते।

कोतवाल ने बताया कि इस संबंध में सभी पुलिस थानों और चौकियों को सूचित कर दिया गया है। बच्ची के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है। जिस जगह वह मिली, वहां आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed