{"_id":"6329d5d01877ee279b5fdc74","slug":"dehradun-news-cm-pushkar-singh-dhami-will-inaugurate-virasat-festival-2022-on-november-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virasat Festival 2022: देहरादून में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, सीएम करेंगे दो दिवसीय विरासत महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Virasat Festival 2022: देहरादून में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, सीएम करेंगे दो दिवसीय विरासत महोत्सव का शुभारंभ
Tue, 20 Sep 2022 08:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Sep 2022 08:35 PM IST
सार
पांच और छह नवंबर को होने वाले महोत्सव में पहाड़ी वाद्ययंत्र और लोक कलाकारों के प्रदर्शन के साथ संगीत नाइट भी रखी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विरासत के आयोजक डॉ. केपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश और देश के कई कलाकार रेंजर्स मैदान में आयोजित उत्तराखंड विरासत महोत्सव में संस्कृति के रंग बिखेरते हुए नजर आएंगे। नवंबर में होने वाले दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ पांच नवंबर को होगा। शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी रविवार को प्रेस क्लब में उत्तराखंड विरासत के आयोजक और चारधाम अस्पताल के प्रबंध संचालक डॉ. केपी जोशी ने दी। बताया कि पांच और छह नवंबर को होने वाले महोत्सव में पहाड़ी वाद्ययंत्र और लोक कलाकारों के प्रदर्शन के साथ संगीत नाइट भी रखी गई है।
विज्ञापन
G20 Summit: अतिथियों का मान बढ़ाएंगे उत्तराखंड के उत्पाद, बदरी-केदार मंदिर की कलाकृति सहित यह रहेंगे खास
विज्ञापन
इसमें पहाड़ के लोक गायक अपनी प्रस्तुति देंगे, साथ ही लोक गायकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सुदूर गांव कस्बों की प्रतिभाओं को राजधानी में मंच प्रदान करना है। पांच नवंबर को उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायकों की ओर से सुर संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, मीना राणा, संगीता ढौंडियाल अपनी प्रस्तुति देंगे।