{"_id":"6a299eaa8c7156526a05a529","slug":"dehradun-news-clicked-on-file-from-an-unknown-number-mobile-hacked-71-thousand-cut-from-account-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें और हो जाएं सावधान: अज्ञात नंबर से आई फाइल पर किया क्लिक, मोबाइल हुआ हैक, फिर खाते से उड़े 71 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें और हो जाएं सावधान: अज्ञात नंबर से आई फाइल पर किया क्लिक, मोबाइल हुआ हैक, फिर खाते से उड़े 71 हजार रुपये
Wed, 10 Jun 2026 11:01 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:01 PM IST
सार
22 मई 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फाइल भेजी गई थी। फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। कुछ समय बाद मोबाइल अपने आप चालू तो हो गया, लेकिन मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट हो चुका था।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोवर राजीवनगर, डांडा अजबपुर कलां निवासी संतोष कुमार पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मई 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फाइल भेजी गई थी। फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। कुछ समय बाद मोबाइल अपने आप चालू तो हो गया, लेकिन मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट हो चुका था। संतोष कुमार के अनुसार बाद में जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते से 71 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया गया।
विज्ञापन
Dehradun: वन स्टॉप सेंटर से लापता हुई मूक-बधिर युवती; ढाई महीने बाद पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की एफआईआर
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शून्य एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में नेहरू कॉलोनी थाने में स्थानांतरित किया गया। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
