{"_id":"6a29996627931753650a1c47","slug":"dehradun-deaf-mute-girl-missing-from-one-stop-centre-police-register-fir-after-two-and-a-half-months-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: वन स्टॉप सेंटर से लापता हुई मूक-बधिर युवती; ढाई महीने बाद पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: वन स्टॉप सेंटर से लापता हुई मूक-बधिर युवती; ढाई महीने बाद पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की एफआईआर
Wed, 10 Jun 2026 10:37 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:37 PM IST
सार
21 मार्च 2026 को पुलिस एक मूक-बधिर युवती को अस्थायी आश्रय के लिए सर्वे चौक स्थित वन स्टॉप सेंटर लेकर आई थी। अगले दिन युवती आश्रय गृह से अचानक कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शहर के वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) से एक 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती लापता हो गई। युवती के अचानक आश्रय गृह से गायब होने के बाद केंद्र प्रशासन ने डालनवाला थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस एक मूक-बधिर युवती मीरा उर्फ रानी (लगभग 20 वर्ष) को अस्थायी आश्रय के लिए सर्वे चौक स्थित वन स्टॉप सेंटर लेकर आई थी।
विज्ञापन
Mussoorie: झड़ीपानी के पास दर्दनाक हादसा, ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत
विज्ञापन
अगले दिन 22 मार्च को शाम करीब 6:30 बजे युवती आश्रय गृह से अचानक कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक माया नेगी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।