फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Case of PRD Jawan Death in Custody Panel of Doctor Conducting Post-mortem

Dehradun: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, पत्नी ने पुलिस पर लगाए आरोप, हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 29 Mar 2026 01:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 29 Mar 2026 01:40 PM IST
सार

शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में जवान को गिरफ्तार किया गया था। थाने में हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद वह बेसुध अवस्था में मिला।

विज्ञापन
Dehradun News Case of PRD Jawan Death in Custody Panel of Doctor Conducting Post-mortem
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, आज डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। उधर, जवान की पत्नी ने भी पुलिस ने जवान के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था। समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसे थाने लाया गया और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद वह बेसुध अवस्था में मिला।
विज्ञापन


Doctor Suicide Case: मेडिकल कॉलेज को पुलिस ने जारी किया नोटिस, छात्रा की एकेडमिक जानकारी तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी तत्काल उसे कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालात के अंदर हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आईजी आनंद स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

वहीं, मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हवालात में आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed