{"_id":"66fadf5880dc9f02350e4a88","slug":"dehradun-news-case-filed-on-400-people-who-blocked-ghantaghar-police-identifying-through-video-footage-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: घंटाघर पर जाम लगाने वाले 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा, वीडियो फुटेज से पहचान कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: घंटाघर पर जाम लगाने वाले 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा, वीडियो फुटेज से पहचान कर रही पुलिस
Mon, 30 Sep 2024 10:57 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:57 PM IST
सार
बीते बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को भी हिरासत में लिया था। इसकी भनक व्यापारियों को लगी तो उन्होंने बाजार बंद कर दिया और घंटाघर पर जाम कर दिया।
विज्ञापन
घंटाघर पर व्यापारियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घंटाघर पर जाम लगाने के आरोप में 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों ने वहां बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जाम लगाया था। अब पुलिस वीडियो फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार को बदायूं की एक किशोरी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए देहरादून आई थी। उसका यह दोस्त भी बदायूं का ही रहने वाला था। इसकी भनक एक पक्ष को लगी तो उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। इस बात से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आए। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो दोनों से पथराव किया गया। जैसे-तैसे मामला देर रात शांत हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग नामजद भी थे।
विज्ञापन
Dehradun: बाबा अमरीक गैंग का एक और शातिर हरियाणा से गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि पुलिस ने बजरंग दल के नेता विकास वर्मा को भी हिरासत में लिया है। इसकी भनक व्यापारियों को लगी तो उन्होंने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों और अन्य लोगों ने घंटाघर पर भी जाम लगा दिया। करीब चार घंटे घंटाघर पर जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम लगाने वाले करीब 400 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।